एक्सप्लोरर

भिंड में सड़क हादसे में मारे गए पत्रकार मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की जाएगी : चौहान

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आज निर्देश दिये हैं कि पत्रकार संदीप शर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की जाए.

 भोपाल:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य सरकार भिण्ड में एक पत्रकार की कल ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले की सीबीआई जांच के लिए केन्द्र सरकार से सिफारिश की जाएगी.

इसी बीच, भिण्ड पुलिस ने कल देर रात उस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो रेत माफिया का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा (35) को ट्रक से कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया था.

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आज निर्देश दिये हैं कि पत्रकार संदीप शर्मा की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की जाए.

पत्रकार ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, भिण्ड के पुलिस अधीक्षक एवं मानव अधिकार आयोग को कई बार आवेदन देकर रेत माफिया से अपनी जान को खतरा बताया था और सुरक्षा की मांग की थी.

भिण्‍ड के पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया, ‘‘पुलिस ने संदीप को कुचलने वाले ट्रक चालक रणवीर यादव उर्फ गेंदा (24) को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.’’ खरे ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बता दें कि संदीप शर्मा को रेत ले जाने वाले खाली ट्रक ने भिण्ड के सिटी कोतवाली पुलिस थाने के सामने सड़क पर कल कथित रूप से कुचल दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. इस मामले को अत्यंत गंभीर एवं संदिग्ध बताते हुए लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल इसकी तत्काल सीबीआई जांच की मांग की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget