एक्सप्लोरर

सद्दाम हुसैन पर लिखी किताब पढ़ रची हत्या की साजिश, हफ्तों बाद एक-एक कर हुईं मौतें

एक बहुत ही रेयर जहर का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी और उसके परिवार के चार सदस्यों को मारने की योजना बनाई. उसने जिस जहर का इस्तेमाल किया वह था थैलियम

नई दिल्ली: पारिवारिक कलह कोई असाधारण बात नहीं लेकिन कई बार इस वजह से कुछ लोग गलत राह अपना लेते हैं. दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं. एक शख्स ने ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. आरोपी ने ठंडे दिमाग से पूरे परिवार को खत्म करने का प्लान बना लिया.

उसने एक बहुत ही रेयर जहर का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी और उसके परिवार के चार सदस्यों को मारने की योजना बनाई. उसने जिस जहर का इस्तेमाल किया वह था थैलियम. आरोपी की सास और साली की तो इससे मौत हो गई जबकि पत्नी, ससुर और एक घरेलु सहायिका इलाज करा रहे हैं. यह जहर बहुत धीरे-धीरे काम करता है और इसके लक्षण जहर देने के काफी दिनों बाद आते हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह अपने आप में इस तरह का पहला मामला है.

पुलिस ने आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक छोटी बोतल में थैलियम जहर भी बरामद हुआ है. पुलिस ने उसका मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किया है जिससे कई सबूत मिल सकते हैं. पुलिस ने बताया है कि वरुण काफी दिनों से ससुराल वालों को मारने की साजिश रच रहा था. इंटरनेट पर उसने जहर के बारे में सर्च किया. साथ ही कई किताबें भी पढ़ीं. यहीं उसने थैलियम जहर के बारे में जानकारी मिली.

आरोपी की सास को गंगाराम में भर्ती कराया गया था, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी लेकिन जब कारण पता चला को सभी चकित थे. चिकित्सकों को पता लगा कि महिला को थैलियम जहर दिया गया है. उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई और फिर उनकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद जांच में पता लगा कि आरोपी की साली की मौत भी एक अस्पताल में हो गई.

इसके बाद पुलिस के कान खड़े हो गए. इसके बाद आरोपी की पत्नी, घरेलू सहायिका और ससुर भी बीमार होने लगे. फिर पुलिस को जानकारी मिली की वह जनवरी में घर आया था और सभी को पार्टी के नाम सबको मछली खिलाई थी. इसी में वह थैलियम जहर भी मिला हुआ था. पूछताछ में सारी बातों के खुलासा हो गया. पुलिस ने बताया कि पत्नी का मेडिकल कारणों से गर्भपात कराया गया था जिससे आरोपी काफी नाराज था.

दूसरी तरफ यह भी आरोप लगा है कि आरोपी के विवाहेत्तर संबंध भी हैं. पुलिस पूरे मामले में जांच में लगी है. साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि आखिर उसे जहर मिला कैसे ?

यह भी पढ़ें: 

खुदाई में मिली भगवान बुद्ध की मूर्तियां हुई चोरी, रांची में एक बरामद

अस्पताल के बाहर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कार्रवाई में एक बदमाश ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget