एक्सप्लोरर

दिल्ली: बेटी की कब्र पर फातिया पढ़ने गए पिता के सिर में बदमाशों ने मारी 8 गोलियां, मौत

दिल्ली के वेलकम इलाके में बदमाशों ने बेटी के कब्र पर फातिया पढ़ने गए पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने उन्हें 15 गोलियां मारी जिसमें से 8 उनके सिर में लगी.

नई दिल्ली: दिल्ली वेलकम इलाके में शुक्रवार दोपहर बेटी की कब्र पर फातिया पढ़ने पहुंचे एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान महफूज खान (35) के तौर पर हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल में भेज दिया है.

महफूज पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे. ऐसे में आशंका है कि रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है. कब्रिस्तान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. महफूज वेलकम इलाके में रहते थे. उनके परिवार में पत्नी रोशन जहां, एक बेटी, एक बेटा और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं. वे पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे. शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे नमाज पढ़ने के बाद वह कब्रिस्तान में बेटी की कब्र पर फातिया पढ़ने पहुंचे थे.

फातिया पढ़ने के दौरान ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. आरोपियों ने मौके पर 15 गोलियां चलाई. इनमें से आठ गोलियां महफूज के सिर, सीने, पेट और हाथों पर लगी. गोलियां चलाकर हमलावर मौके से फरार हो गया. कब्रिस्तान में गोलियां चलने की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने महफूज को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. हत्या की सूचना से पुलिस के साथ लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई.

कब्रिस्तान पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महफूज के खिलाफ वेलकम और सीलमपुर थाने में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था. फिलहाल, वह जमानत पर बाहर था. पुलिस को आशंका है कि रंजिश के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया है. उधर, महफूज की मौत से परिवार में मातम पसर गया है.

यह भी पढ़ें-

25 साल बाद साथ आ रही हैं SP-BSP, गेस्ट हाउस कांड की वजह से बढ़ी थी दूरी, जानें पूरी कहानी नए CBI चीफ की तलाश शुरू, यूपी के डीजीपी समेत ये हैं रेस में आगे देखें वीडियो-  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget