एक्सप्लोरर

इंदौरः 3 महीने की बच्ची से रेप, हत्या के अभियुक्त को 3 हफ्ते में मौत की सजा

20 अप्रैल को 3 महीने की मासूम रजवाड़ा के निकट फुटपाथ पर अपने माता-पिता के बीच सो रही थी जब आरोपी उसे लेकर चला गया.

नई दिल्लीः 3 महीने की बच्ची से रेप और उसकी हत्या के आरोपी को इंदौर की एक विशेष अदालत ने शनिवार को मौत की सजा सुनाई. ये घटना बीते महीने 20 अप्रैल को हुई थी. आरोपी नवीन उर्फ अजय गडगे ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो मासूम की मां से नाराज था, उसने आरोपी और उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक मतभेदों को सुलझाने में मध्यस्थ बनने से इंकार कर दिया था.

20 अप्रैल को 3 महीने की मासूम रजवाड़ा के निकट फुटपाथ पर अपने माता-पिता के बीच सो रही थी जब आरोपी उसे लेकर चला गया. आरोपी उसे एक कमर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में ले गया और उसका रेप किया और इसके बाद उसने उस मासूम को ऊंचाई से फेंककर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा जिसमें वो शिशु को ले जाता हुआ दिखाई दिया था.

गडगे को आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मौत की सजा सुनाई गई है इसके अलावा उसे पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत उम्रकैद की सजा भी दी गई है. पुलिस ने घटना के एक हफ्ते बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. कोई भी वकील अभियुक्त का केस लड़ने के लिए तैयार नहीं था और उसे कानूनी मदद दिलाई गई. केस का ट्रायल केवल 13 दिन चला और 54 गवाहों में से 34 गवाहों के बयान इस दौरान लिए गए.

पांचवे अतिरिक्त डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज वर्षा वर्मा ने इस केस की अंतिम सुनवाई की और खचाखच भरे कोर्टरूम में इसका फैसला सुनाया. जज ने इस केस को जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि इस अपराध की तुलना एक जंगली जानवर के द्वारा किए गए काम से की जा सकती है.

डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर मोहम्मद अकरम शेख ने कहा कि शायद ये पहला रेप और मर्डर केस होगा जिसमें ट्रायल सिर्फ 13 दिनों के लिए चला है. अपराधी ठहराए जाने के बाद अभियुक्त जिसका पहले कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है उसने कोर्ट में कहा कि वो बेकसूर है और अपनी मां और बहन से आखिरी बार मिलना चाहता है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसले के बाद इंदौर पुलिस के तेज गति से काम करने की प्रशंसा की और ट्वीट किया जिसमें लिखा कि एक सभ्य समाज में इस तरह के लोगों के लिए कोई जगह नहीं है. इसके अलावा एक और ट्वीट में उन्होंने कहा कि एमपी पहला ऐसा राज्य है जिसने 12 साल से कम उम्र की आयु की लड़कियों से रेप के लिए मौत का कानून बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget