एक्सप्लोरर

'हैवान डॉक्टर' : कोख में ही मार देता था 'बेटियां', डिग्री थी होम्योपैथ की, करता था ऑपरेशन

मुंबई : महाराष्ट्र के सांगली में बच्चियों को कोख में ही मार देने के घिनौने खेल का खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने 19 बच्चियों के भ्रूण बरामद किए गए हैं. लेकिन, आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है. सांगली जिले के म्हैसाल में नाले की खुदाई के बाद पुलिस को जो मिला वो किसी दंग कर देने वाला था.

19 थैलियां मिलीं जिनमें बच्चियों के भ्रूण को दबा दिया गया था

नाले से पुलिस को प्लास्टिक की 19 थैलियां मिलीं जिनमें बच्चियों के भ्रूण को दबा दिया गया था. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पिछले दिनों एक महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि इस हॉस्पिटल में कोख में ही बच्चियों के कत्ल का धंधा चल रहा था.

यह भी पढ़ें : केरल: नाबालिग से बलात्कार मामले में पांच नन और आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

तीसरी बार गर्भवती थी, पहले से महिला की दो बच्चियां थी

जिस महिला की मौत हुई वो तीसरी बार गर्भवती थी, पहले से महिला की दो बच्चियां थी. तीसरी बार जब वो गर्भवती हुई तो पति ने भ्रूण की जांच कराई, इस बार भी बेटी ही पैदा होने वाली थी. इसलिए वो महिला का गर्भपात कराने हॉस्पिटल पहुंचा. गर्भपात के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस में शिकायत की और तब इस पूरे खेल से पर्दा उठ गया

इसके बाद महिला के मायके वालों ने पुलिस में शिकायत की और तब इस पूरे खेल से पर्दा उठ गया. जांच में ये पता चला कि इस क्लिनिक में बाबासाहेब खिद्रापुरे नाम का डॉक्टर लंबे समय से भ्रूण के लिंग की जांच और गर्भपात करा रहा था. ये भी पता चला है कि डॉक्टर के पास डिग्री तो होम्योपैथ की है लेकिन उसके पास सर्जरी के तमाम इंतजाम थे.

यह भी पढ़ें : महेश भट्ट को धमकी देने वाला निकला 'बॉलीवुड स्ट्रगलर', यूपी के माफिया के नाम पर मांगी थी रंगदारी

जब पास के नाले की खुदाई हुई तो डॉक्टर का पाप सामने आ गया

पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और जब पास के नाले की खुदाई हुई तो डॉक्टर का पाप सामने आ गया. पूरा मामला सामने आने के बाद से डॉक्टर फरार है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अभी तक इस क्लिनिक में कितनी बच्चियों को कोख में मार दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget