एक्सप्लोरर

परिवार का आरोप- गायब है बेटी, कोलकाता पुलिस ने कहा- फर्जी है बंधक बनाने की खबर

एक परिवार का आरोप है कि उसकी 15 साल की बच्ची गायब है लेकिन पुलिसवाले उसे ढूंढ नहीं रहे हैं. पीड़ित परिवार हाईकोर्ट की शरण में है. इस बीच कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर खबर को गलत बताया है.

कोलकाता: एक परिवार का आरोप है कि उसकी 15 साल की बच्ची गायब है लेकिन पुलिसवाले उसे ढूंढ नहीं रहे हैं. पीड़ित परिवार हाईकोर्ट की शरण में है. इस बीच कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर खबर को गलत बताया है. 9 जून 2017 को लड़की गायब हुई थी. उसके पिता ने कहा कि उन्होंने तत्काल पुलिस के पास FIR लिखाई थी. इसके कुछ दिन बाद परिवार के एक सदस्य ने उसे मटियाबुर्ज इलाके में देखा था.

परिवार के वकील ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी का नाम और पता पुलिस को बताए थे लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को बंधक बना कर रखा हुआ है और पुलिस खामोश है.

इस सबके बीच कोलकाता पुलिस के ज्वॉइंट सीपी प्रवीण त्रिपाठी ने ट्वीट कर मामले को ही फर्जी बताया है. उन्हेंने इस ट्वीट में लिखा है," सोशल मीडिया पर एक फर्जी खबर चल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि एक नाबालिग लड़की गायब है और पुलिस उस घर पर रेड करने से डर रही है जिसमें उसे बंधक बना कर रखा हुआ है. इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें, ये खबरें सांप्रायिक उन्माद फैला सकती हैं."

परिवार का आरोप- गायब है बेटी, कोलकाता पुलिस ने कहा- फर्जी है बंधक बनाने की खबर

इस पर वकील उदय चंद्र झा ने कहा कि अगर मामला झूठा है तो थाने में एफ़आइआर क्यों दर्ज की गयी थी. कोलकाता नगर निगम में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाले पिता का एक ही सवाल है कि आखिर उनकी बेटी गई कहां और अब पुलिस इसे झूठ बता रही है तो उनकी बेटी को कौन ढूंढेगा.

फिलहाल ये मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कोलकाता पुलिस को एक स्पेशल टीम का गठन कर तलाशी अभियान चलाने और गुमशुदा को खोजने का निर्देश दिया था. पीड़ित परिवार का आरोप है कि आज तक न कोई टीम बनाई गई और न ही तलाशी हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget