एक्सप्लोरर

10 सालों से पहचान छिपा कर होटल चला रहा था शातिर अपराधी, गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रहस्यमयी ढंग से रह रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह पिछले 10 सालों से अपनी पहचान छिपाकर एक होटका का संचालन कर रहा था

भोपाल: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रहस्यमयी ढंग से रह रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह पिछले 10 सालों से अपनी पहचान छिपाकर एक होटका का संचालन कर रहा था. जिले में कभी किसी का शक उसकी ओर नहीं गया था. बुधवार को जब पश्चिम बंगाल पुलिस की एक टीम ने इसे गिरफ्तार किया तो पूरा मामला सामने आया. सभी इससे चकित थे.

लोगों को यह कहानी किसी फिल्मी किस्से जैसी लग रही है. जिले में हर तरफ इसी की चर्चा है. आश्चर्य की बात है कि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसके खिलाफ 50 से ज्यादा अपहरण के मामले दर्ज हैं. बिहार के रहने वाले आरोपी का असली नाम चंदन सोनार है जबकि वह चंद्रमोहन के नाम से यहां काम कर रहा था.

पुलिस ने बताया कि अपराध की दुनिया में चंदन ने कॉलेज के जमाने से ही कदम रख दिया था. पश्चिम बंगाल में एक राजनेता और बड़े व्यापारी के अपहरण के मामले में बंगाल पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. तलाश के दौरान ही उसके सिंगरौली में होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने पहुंच कर उसे दबोच लिया. स्थानीय स्तर पर उसका रिकार्ड क्लीन था.

जब पश्चिम बंगाल पुलिस को इसबारे में सूचना मिली तो लोकल पुलिस से यह साझा की गई. पहले तो लोकल पुलिस को लगा कि कोई गलतफहमी लेकिन जांच के बाद सभी दंग थे. आरोपी एक नामी स्थानीय होटल का संचालन भी कर रहा था और उसने यहां एक साफ-सुथरी छवि बना रखी थी. लेकिन, किसी को पता नहीं था कि कई राज्यों की पुलिस उसे खोज रही है.

बंगाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. शातिर आरोपी बिहार के हाजीपुर का रहने वाला है. पढ़ाई के दौरान ही इस पर कई अपहरण और हत्या के मामले दर्ज हुए हैं. हाजीपुर और रांची की जेल में यह 6 साल सजा भी काट चुका है. 2011 में जेल से छूटने के बाद इसने अपना ठिकाना बदल लिया और ठेकेदारी और होटल के धंधे में आ गया.

यह भी पढ़ें: 

इजराइली एंबेसी ब्लास्ट और एंटीलिया के पास विस्फोटक लदी गाड़ी मिलने के तार तिहाड़ इलाके से जुड़े

अवैध संबंध के शक में पत्नी के हाथ-पांव काटे, शराब के नशे में की वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर

वीडियोज

Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit
Shah Rukh Khan Full Interview: शाहरुख की ये बात Gen-G को सुननी चाहिए ! । Ideas Of India Summit
Ayush Mahtre Full Interview:गर्लफ्रेंड से दूरी, क्रिकेट में बना लिया नाम। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget