एक्सप्लोरर

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली पर आरोप तय

मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ वर्ष 2013 में जिया खान आत्महत्या मामले में आरोप तय कर दिए हैं. मामले की सुनवाई अब फरवरी के मध्य में शुरू होने की संभावना है.

मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ वर्ष 2013 में जिया खान आत्महत्या मामले में आरोप तय कर दिए हैं. मामले की सुनवाई अब फरवरी के मध्य में शुरू होने की संभावना है. जिया आत्महत्या मामले की सुनवाई लगभग पांच वर्ष बाद होने जा रही है. जिया की मां राबिया खान ने अपनी 25 वर्षीय बेटी का शव जुहू स्थित उसके फ्लैट के बेडरूम में फांसी के फंदे से झूलता पाया था.

ब्राइटलैंड स्कूल मामला: आरोपी छात्रा की अंतरिम जमानत 7 फरवरी तक बढ़ी

परिवार और अन्य लोगों की शिकायत के बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया. सत्र न्यायाधीश के.डी. शिरभाटे ने मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत सूरज के खिलाफ आरोप तय किए. अदालत में उस वक्त सूरज मौजूद थे. यदि आरोप सही साबित हुए तो सूरज को अधिकतम 10 वर्षो की जेल हो सकती है.

रेप के लिए मर्डर करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 हत्याओं का आरोप

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने जनवरी 2014 में एक 450 पृष्ठों का आरोप-पत्र दायर किया था. हालांकि, अक्टूबर 2013 में जिया की मां राबिया खान ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. जिसके बाद मामला सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया.

बदमाशों ने पहले पुलिस की गाड़ी छीनी फिर उसी में किया लड़की का अपहरण

सीबीआई ने कहा कि मुंबई पुलिस को मिला तीन पन्नों का पत्र जिया ने लिखा था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सूरज से 'करीबी संबंध, शारीरिक दुर्व्यवहार और मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न' के बारे में लिखा था, जिसकी वजह से उसे आत्महत्या करनी पड़ी.

8 महीने की बच्ची के साथ रेप से दुखी स्वाति मालीवाल करेंगी सत्याग्रह

अमेरिका में जन्मी जिया ने 'निशब्द', 'गजनी' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और अन्य कलाकारों के साथ काम किया था. वहीं सूरज वर्ष 2015 की बॉलीवुड फिल्म 'हीरो' से अभिनेता के तौर पर सामने आए. वह आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget