एक्सप्लोरर

जम्मू: ज़मीन विवाद में पिता ने लाठी से पीट-पीटकर की बेटे की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात जब राजकुमार अपने बिस्तर पर सोया हुआ था, उनके पिता कृष्ण लाल उस वक्त कमरे में आ गए और लाठी से अपने बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

जम्मू: जमीन विवाद को लेकर जम्मू शहर के बाहरी इलाके में एक पिता ने लाठी से पीट-पीटकर अपने बेटे की हत्या कर दी. इस हत्याकांड के आरोपी पिता को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जम्मू पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक घटना रविवार देर रात की है. जम्मू शहर के बाहरी इलाके कृपालपुर के गजनसू इलाके में ज़मीन विवाद को लेकर एक 72 साल के पिता ने अपने 36 साल के बेटे की हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक इस गांव में किशनलाल नाम के शख्स की जमीन थी और वो इस भूमि को बेचना चाहते थे. लेकिन, उनका बेटा राजकुमार उन्हें यह भूमि बेचने से लगातार मना कर रहा था. भूमि विवाद को लेकर पिता पुत्र में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था.

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात जब राजकुमार अपने बिस्तर पर सोया हुआ था, उनके पिता कृष्ण लाल उस वक्त कमरे में आ गए और लाठी से अपने बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक राजकुमार के सिर पर लाठी से हुए वार के चलते काफी खून बह चुका था.

आनन-फानन में परिवार वालों ने पुलिस और स्थानीय पंच को सूचित किया. खून से लथपथ राजकुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स मामला: NCB ने जेल में बंद रिया चक्रवर्ती से पूछे 55 सवाल, ABP न्यूज़ पर पढ़िए सवालों की लिस्ट  कंगना रनौत का जया बच्चन पर पलटवार, बोलीं- अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी

पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?

ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब

Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे

Embed widget