एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीरः BJP और RSS नेताओं की हत्या में शामिल आतंकवादी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेख और हुसैन के घरों में बने दो ठिकानों पर छापेमारी की गयी और जांच के दौरान वहां से कुछ पिस्तौल बरामद की गयीं. इसके अलावा एक राइफल और कुछ कारतूस भी बरामद किया गया है.

जम्मू कश्मीरः किश्तवाड़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं की हत्या समेत चार आतंकवादी वारदात में शामिल हिज्बुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने सोमवार को बताया कि पिछले साल नवंबर से इस साल सितंबर तक चार वारदातों में शामिल तीन आतंकवादी गिरफ्तार किये गए हैं.

उन्होंने बताया कि उनकी पहचान साजिशकर्ताओं में शामिल निसार अहमद शेख, निशाद अहमद और आजाद हुसैन के रूप में की गयी है और ये तीनों किश्तवाड़ के रहने वाले हैं.

हथियार भी हुए बरामद

अधिकारी ने बताया कि चेनाब घाटी में आतंकवाद को 2017-18 में पुनर्जीवित करने के मामले में संगठन के अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं. इस दौरान सिंह के साथ सेना के ब्रिगेडियर विक्रम भान और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेख और हुसैन के घरों में बने दो ठिकानों पर छापेमारी की गयी और जांच के दौरान वहां से कुछ पिस्तौल बरामद की गयीं. इसके अलावा एक राइफल और कुछ कारतूस भी बरामद किया गया है. इन ठिकानों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए होता था.

आईजी का कड़ा संदेश

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया, ‘‘मैं लोगों को एक संदेश देना चाहता हूं कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से आतंकवादियों की मदद करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्ती से निपटा जाएगा.

जिले (किश्तवाड़) को दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था लेकिन पिछले दस महीनों में कई आतंकवादी गतिविधियां तथा हथियार छीनने की घटना हुई है.

आतंकवादियों ने कई घटनाओं को दिया था अंजाम

आतंकवादियों ने भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की किश्तवाड़ में एक नवंबर 2018 को गोली मार कर हत्या कर दी थी. एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने उपायुक्त के सुरक्षा गार्ड दलीप कुमार से आठ मार्च को उनकी सरकारी राइफल छीन ली थी.

इसी तरह एक और आतंकी घटना में आतंकवादियों ने नौ अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता चंद्रकांत शर्मा और उनके पीएसओ की हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए थे. आतंकवादी सुरक्षाकर्मी का सरकारी राइफल भी लेकर भाग गए.

हाल ही में 13 सितंबर को पीडीपी जिला अध्यक्ष शेख नासिर हुसैन के गौरियां गांव स्थित घर में आतंकवादी घुस गए और पीएसओ का सरकारी राइफल लेकर भाग गए.

खुलासा: इमरान खान को UN में बेनकाब करेगा भारत, कश्मीर घाटी में मौजूद हैं 107 पाकिस्तानी आतंकी

जम्मू: किश्तवाड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 3 आतंकी गिरफ्तार, बीजेपी नेताओं की हत्या का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget