एक्सप्लोरर

दहेज के लिए बना 'दानव': ये जानकर आपकी रूह कांप जाएगी

आरोप है कि शादी के बाद से ही मृतका का पति अनिल सिंह उससे 1 लाख रुपये दहेज मांगने लगा.

सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक नवविवाहिता को दहेज के लालच में उसके पति ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. जिससे मौके पर ही नवविवाहिता की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

घटना जमोड़ी इलाके की है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को दहेज के लालच में आकर जिंदा जला दिया. मृतका के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 15 मई 2019 को अनिल सिंह के साथ हुई थी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि  शादी के बाद से ही मृतका का पति अनिल सिंह उससे 1 लाख रुपये दहेज मांगने लगा. जब आरोपी अनिल को दहेज समय पर नहीं मिला तो दहेज की जल्दबाजी में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे उसने केरोसिन डालकर अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद मौके पर ही उसकी पत्नी की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मृतका के मां और पिताजी पहले ही मर चुके हैं. जिसके बाद उसके बाबा ने उसका विवाह कराया था. जानकारी मिलते ही मृतका के बाबा मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के बाबा ने बताया कि अभी 20 दिन पहले ही उसकी पोती का रमना हुआ था. उन्होंने कहा, 'मेरी पोती ने दहेज प्रताड़ना की बात मुझे बताई थी. जिसके बाद हम लोग पैसा तैयार कर आने वाले थे लेकिन उससे पहले ही मेरी पोती की मौत की खबर आ गई'. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget