एक्सप्लोरर

जिग्नेश मेवाणी और JNU छात्र उमर खालिद का दावा- गैंगेस्टर रवि पुजारी दे रहा है जान से मारने की धमकी

गुजरात के वडगाम से दलित विधायक जिग्नेश मेवाणी और जेएनयू के छात्र उमर खालिद ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें लगातार रवि पुजारी की तरफ से धमकियां मिल रही है. इस संबंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

नई दिल्ली: गुजरात से दलित विधायक और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद ने दावा किया है कि गैंगेस्टर रवि पुजारी से धमकियां मिल रही है. वडगाम से विधायक जिग्नेश ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें लगातार पुजारी की तरफ से धमकियां मिल रही है. जिग्नेश को भेजे कथित धमकी भरे मैसेज में लिखा गया है, 'ये जो भड़काऊ भाषण है, देना बंद कर, वरना ठोक दूंगा. उमर खालिद भी मेरी हिट लिस्ट में है. ये मेरी तरफ से वॉर्निंग है. माफिया डॉन रवि पुजारी.''

जिग्नेश ने कहा कि लगातार तीन दिनों से उन्हें धमकियां मिल रही है, शुक्रवार को भी उन्हें कॉल आया था. उन्होंने कहा, ''मुझे मिल रही धमकियां एक सरकारी साजिश? क्योंकि यदि कोई रवि पुजारी हमें मार डाले तब तो बीजेपी का काम आसान हो जायेगा. अंबेडकरवादी आंदोलन पर हमला करने की भी यह चाल लग रही है.''

वहीं उमर खालिद ने ट्वीट कर कहा कि धमकियों के बाद हमने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. धमकी देने वालों का कहना है कि हम उसकी हिट लिस्ट में हैं. मैंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है. घमकी देने वाला वही शख्स है जिसने 2016 में खालिद को इसी तरह की धमकी दी थी.

आपको बता दें कि 2016 में जेएनयू में कथित तौर पर देशद्रोही नारे लगे थे. इस केस में दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को भी आरोपी बनाया था. उमर खालिद और जिग्नेश मेवाणी बीजेपी की विचारधारा पर सवाल उठाते रहे हैं.

भारत से फरार रवि पुजारी गैंगेस्टर के तौर पर जाना जाता है और उसने अंडरवर्ल्ड की दुनिया में छोटा राजन के साथ मिलकर कदम रखा था. पुजारी सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, करन जौहर जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं को धमकियां दे चुका है. उसके खिलाफ मुंबई पुलिस लंबे समय से जांच कर रही है.

मोदी की हत्या की साजिश: जेटली बोले- विपक्ष माओवादियों का कर रहा इस्तेमाल, कांग्रेस बोली- हमने इंदिरा को खोया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget