एक्सप्लोरर

गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या, पुलिस के सामने किया था आत्मदाह का प्रयास

वह सिस्टम की चौखट पर एडियां रगड़ती रही लेकिन पुलिस उसके दोषियों को छू तक नहीं पाई. उसके साथ गैंगरेप हुआ था और वो सिस्टम से इंसाफ मांग रही थी. जब उसे लगा कि अब इंसाफ नहीं मिलेगा तो उसने मौत को गले लगा लिया.

बरेली: यूपी के बरेली में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. वो इंसाफ की लड़ाई लड़ते-लड़ते थक गई थी. 16 फरवरी को भी उसने आत्मदाह का प्रयास किया था लेकिन तब उसे बचा लिया गया था. वह सिस्टम की चौखट पर एडियां रगड़ती रही लेकिन पुलिस उसके दोषियों को छू तक नहीं पाई. उसके साथ गैंगरेप हुआ था और वो सिस्टम से इंसाफ मांग रही थी. जब उसे लगा कि अब इंसाफ नहीं मिलेगा तो उसने मौत को गले लगा लिया.

मीरगंज थाना इलाके में खुदकुशी करने वाली महिला के पति का आरोप है कि 6 महीने पहले 4 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. मीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. 16 फरवरी को पति-पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे जहां उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया था. पीड़िता ने तब भी पुलिस पर आरोपियों से मिले होने के आरोप लगाए थे.

एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच सीओ मीरगंज सीमा यादव को दे दी गई है. मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मृतका के भाई का आरोप है कि पति, पीड़िता को प्रताड़ित करता था.

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था और दो लोग कोर्ट से स्टे ले आये थे. मामले की जाँच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी. जब पीड़िता और उसके पति ने एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास किया था तो एसएसपी ने मामले की दोबारा से जाँच के आदेश कर दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget