एक्सप्लोरर

घर छोड़ने की बात कह कर गाड़ी में बैठाया, सुनसान इलाके में किया गैंगरेप

सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में युवती से गैंगरेप किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई है. युवती इटावा स्थित रिश्तेदार के घर से औरैया अपने घर आ रही थी तभी जालौन चौराहे पर जान पहचान के युवक ने घर छोड़ने की बात कह कर गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान इलाके में युवक और उसके 3 साथियों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़ित युवती की शिकायत पर औरैया कोतवाली पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

औरैया सदर कोतवाली की रहनी वाली युवती उस वक्त घटना की शिकार हो गई जब वह इटावा से अपने रिश्तेदारों के यहां से अपने घर लौट रही थी. औरैया हाइवे पर बस से उतरने के बाद जालौन चौराहे पर एक कार में सवार युवकों ने उसे घर छोड़ने की बात कह कर गाड़ी में बैठा लिया. युवती उसमें से एक युवक चेतन यादव को पहले से जानती थी.कार में बैठाने के बाद युवक उसे सुनसान इलाके में ले गए और गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. किसी तरह युवती औरैया कोतवाली पहुंची और घटना के संबंध में शिकायती पत्र दिया.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया और पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान

अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

Embed widget