एक्सप्लोरर

मासूम बच्चों संग पत्नी की हत्या कर शख्स फंदे पर झूला, पुलिस कर रही जांच

एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला है. एक शख्स की लाश फंदे के झूल रही थी जबकि महिला और दो बच्चे बेड पर पड़े हुए थे

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिला है. एक शख्स की लाश फंदे के झूल रही थी जबकि महिला और दो बच्चे बेड पर पड़े हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले महिला और बच्चों की हत्या की होगी और फिर फांसी से लटक गया होगा.

पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका घर अंदर से लॉक था

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका घर अंदर से लॉक था. जैसे ही मामला सामने पहुंचा वहां लोग जुट गए. एक साथ पूरे परिवार की लाशें देखने के बाद सभी दहशत में थे. किसी को भरोसा नहीं था कि पूरा परिवार एक साथ ही अब नहीं रहा. फांसी पर लटके शख्स की शिनाख्त धीरज यादव के रूप में की गई है. वह डीटीसी बस चलाने का काम करता था.

बच्चों की उम्र करीब छह साल और तीन साल 

महिला की पहचान उसकी पत्नी आरती के रूप में की गई है. दोनों बच्चों की उम्र करीब छह साल और तीन साल बताई गई है. जिस मकान में यह घटना हुई है वह तीन मंजिला इमारत है. यह परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है. मौके की जांच गहनता से की जा रही है.

पड़ोसियों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था

पुलिस ने बताया है कि पड़ोसियों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था. इसके साथ ही घटना से पहले पति-पत्नी में काफी विवाद भी हुआ था. सुसाइड नोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोई नोट तो शायद मिला है. पुलिस उसकी सत्यता की जांच कर रही है.

 पत्नी और बच्चों के गले पर चोट के निशान हैं

पुलिस का कहना है कि पत्नी और बच्चों के गले पर चोट के निशान हैं. आशंका है कि उनका गला घोंटा गया हो. बहरहाल मौत के कारणों का खुलासा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा. पुलिस आर्थिक स्थिति आदि के बारे में भी जानकारों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. अब देखना यह है कि जांच में क्या तथ्य निलकर सामने आता है.

यह भी पढ़ें: 

पड़ोसी ने महिला को बंधक बना कर किया रेप, पति बीमार बच्चे संग गया था डाक्टर के पास

कम आए अंक तो कर ली आत्महत्या, नोट में लिखा 'मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget