एक्सप्लोरर

गाजियाबाद के खोड़ा में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहरीली शराब से हुई मौत मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहरीली शराब से हुई मौत मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी एचएन सिंह ने खोड़ा थाना इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) आकाश तोमर ने बताया कि सुभाष पार्क में रहकर दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाले संदीप (18), अवनीश (29), अशोक (40) और रवीन्द्र (27) ने सोमवार रात क्षेत्र में बिक रही शराब पी थी. उसे पीने के बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई.

उन्होंने बताया कि अवननीश और संदीप को रात में दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई. बाद में अशोक और रवीन्द्र ने भी दम तोड़ दिया.

एसपी सिटी तोमर ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस ने मृतकों द्वारा ली गई शराब के नमूने भी ले लिए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि मजदूरों की मौत जहरीली शराब पीने से ही हुई है, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है.

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहरीली शराब से हुई मौत मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर घटना की जांच के निर्देश दिए हैं. साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने जहरीली शराब के सेवन से प्रभावित हुए व्यक्तियों को समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं.

वहीं इस मामले में एसएसपी एच.एन. सिंह ने खोड़ा थाना इंचार्ज ध्रुव भूषण दुबे, बीट इंचार्ज और चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को क्षेत्र पुलिस प्रभारी और दो अन्य कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget