एक्सप्लोरर

कटिहार: गर्भवती की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए कब्र से निकाला गया शव

परिजनों ने गुंजा के पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या के मामले को और गुंजा को न्याय दिलाने के लिए डंडखोरा थाने में दर्ज करवाया. जहां अब पुलिस 5 महीने बाद दर्ज मामले पर शव को कब्र से निकलने में जुटी हुई है.

कटिहार : बिहार के कटिहार में दहेज के लिए गर्भवती की हत्या के अनसुलझे सवाल को सुलझाने के लिए मृतिका गुंजा के शव को कब्र से बाहर निकाला जाएगा. 5 महीने पहले प्रसव पीड़ा के दौरान ससुराल में हुई मौत को विवाहिता के परिजन ने हत्या बताया है. परिवार वालों के मुताबिक दहेज नहीं देने की वजह से पति और ससुराल वालों ने सी हाल में गुंजा को छोड़ दिया और बगैर इलाज के ससुराल में ही गुंजा की मौत हो गई.

कटिहार के डंडखोरा थानाक्षेत्र के बौरनी गांव मे गुंजा और रंजीत ने 2012 में प्रेम विवाह किया था. सब कुछ ठीकठाक था पर रंजीत और उसके परिवार वाले गुंजा के घर वालों से हमेशा दहेज की मांग करते रहते थे. गुंजा के पिता ने दहेज में रुपया न देकर अपनी जमीन ससुराल वालों के नाम लिख दी. लेकिन दहेज लोभी ससुराल वाले को जमीन से दहेज की भूख नहीं मिटी. वो लोग और दहेज की मांग करते रहे.

इसी बीच गुंजा गर्भवती हो गई.गुंजा के इस हाल में भी ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे और उसी प्रताड़ना की वजह से गर्भवती गुंजा का सही इलाज नहीं किया जा रहा था. अंत मे ससुराल में ही गुंजा प्रसव पीड़ा की वजह से मौत के मुंह में समा गई. ससुराल वालों ने गुंजा के शव को पास के बांसबिट्टी में दफना दिया. जैसे ही ये बात गुंजा के घरवालों को पता चली घर में चीख पुकार मच गई. घरवालों ने गुंजा के मृत्यु को दहेज की खातिर हत्या बताया.

परिजनों ने गुंजा के पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या के मामले को और गुंजा को न्याय दिलाने के लिए डंडखोरा थाने में दर्ज करवाया. जहां अब पुलिस 5 महीने बाद दर्ज मामले पर शव को कब्र से निकलने में जुटी हुई है.

गुंजा के मौत हुए कई महीने बीत जाने के बाद दर्ज मामला जब कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने गुंजा के शव को कब्र से बाहर निकाल पोस्टमार्टम कराने का आदेश स्थानीय पुलिस को दे दिया. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कटिहार पुलिस दंडाधिकारी के उपस्थिति में मृत गुंजा के शव को जमीन खोद कर कब्र से बाहर निकाला.

कुदरत का करिश्मा यह था कि पांच महीने बाद भी जमीन के अंदर गुंजा के शव में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ. पुलिस अब गुंजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल ले आई है ताकि गुंजा के हुए मौत की गुत्थी को सुलझाया जा सके और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके.हालांकि पुलिस ने आरोपी पक्ष में से एक को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार आरोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget