एक्सप्लोरर

शादी में तेज आवाज में डीजे बजाना IAS को पड़ा महंगा, पूरी बारात पर दर्ज हुई FIR

कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर शादी में तेज आवाज में डीजे व ऑक्रेस्ट्रा बजने की शिकायत की. शिकायत मिलने पर तीन बार पुलिस ने मौके पर जाकर आयोजकों और बारातियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो लोग पुलिस से भिड़ गए.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अधिकारी की बारात में तेज आवाज में डीजे और ऑक्रेस्ट्रा बजाना महंगा पड़ गया. लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पहले दो-तीन बार स्पीकर बंद करने के लिए समझाया. न मानने पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने पूरी बारात के खिलाफ 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और आईपीसी 278, 291, 332 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पुलिस के अनुसार सोमवार रात आईएएस अधिकारी की बारात नोएडा के छपरौली गांव में आई थी. जहां छपरौली निवासी सुरेश सिंह चौहान की बेटी से उनकी शादी हुई है. शादी के लिए सेक्टर-168 स्थित शिव नादर स्कूल के सामने खाली जमीन पर बड़ा टेंट लगा था. कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर शादी में तेज आवाज में डीजे व ऑक्रेस्ट्रा बजने की शिकायत की. शिकायत मिलने पर तीन बार पुलिस ने मौके पर जाकर आयोजकों और बारातियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो लोग पुलिस से भिड़ गए.

पुलिसकर्मियों से बदसूलूकी कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी खुद फोर्स के साथ आयोजन स्थल पर डीजे व ऑक्रेस्ट्रा बंद कराने पहुंचे. बावजूद रात 11 बजे तक डीजे व ऑक्रेस्ट्रा बंद नहीं किया गया. इस पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने शादी के आयोजक के तौर पर आईएएस के ससुर सुरेश सिंह चौहान समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस के अनुसार अन्य लोगों में पूरी बारात भी शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Embed widget