एक्सप्लोरर
एनकाउंटर के डर से यूपी में नहीं घुसे अलवर लूटकांड के आरोपी, फरीदाबाद पुलिस ने किया ढेर
फरीदाबाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने एनकाउंटर में अलवर ज्वैलर लूट कांड के आरोपी अर्जुन गुर्जर को ढेर कर दिया है.

नई दिल्ली: फरीदाबाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने एनकाउंटर में अलवर ज्वैलर लूट कांड के आरोपी अर्जुन गुर्जर को ढेर कर दिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लूट की वारदात में एक ब्रेजा गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने बताया कि इस गाड़ी की लोकेशन पुलिस लगातार ले रही थी. ये गाड़ी किशनगढ़, कोटकासिम होते हुए हरियाणा की ओर चली गई जहां बदमाश अर्जुन गुर्जर का गांव है. इस जानकारी के बाद पुलिस ने ब्रेजा को घेर लिया. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी जिसके बाद पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी. गाड़ी में चार बदमाश सवार थे जिनमें से तीन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए. अर्जुन गुर्जर इस मुठभेड़ में मारा गया. आपको बता दें कि लूट की वारदात के बाद हरियाणा, राजस्थान और यूपी पुलिस खुलासे में लगी हुई थीं और आरोपियों को तलाश कर रही थीं. माना जा रहा था कि आरोपी यूपी में घुसने से बच रहे हैं क्योंकि यूपी में जिस तरह लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं, आरोपियों को भय था कि वह भी इसका शिकार हो सकते हैं. लेकिन हरियाणा में भी यह नहीं बच पाए. हालांकि जो तीन आरोपी फरार हुए हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. अभी यह भी साफ नहीं है कि पुलिस ने लूट का माल बरामद किया है या नहीं.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
साउथ सिनेमा
विश्व
Source: IOCL

























