एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस ने 60 घंटों में किए 18 एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, 30 गिरफ्तार

यूपी की पुलिस एक्शन मोड में है और ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है. पिछले 60 घंटों में मुठभेड़ के 18 मामले सामने आए हैं. इन एनकाउंटर्स में एक बदमाश मारा गया है जबकि 30 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.

लखनऊ: यूपी की पुलिस एक्शन मोड में है और ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है. पिछले 60 घंटों में मुठभेड़ के 18 मामले सामने आए हैं. इन एनकाउंटर्स में एक बदमाश मारा गया है जबकि 30 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. ये मामले लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर और कन्नौज के हैं.

लखनऊ में डकैती की घटनाओं से परेशान पुलिस को जब खबर मिली कि डकैती की ताक में जुटे कुछ बदमाश लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में जंगलों के पास देखे गए हैं तो पुलिस तुरंत एक्शन में आई और जंगल की घेराबंदी शुरू कर दी. घेराबंदी के बाद मुठभेड़ शुरु हुई. पुलिस की गोली से घायल दो बदमाश समेत चार बदमाशों को पकड़ लिया गया.

यूपी पुलिस ने 60 घंटों में किए 18 एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, 30 गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह इलाके में पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब बाइक सवार बदमाशों को रोका तो बदमाश भागने लगे. पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ कन्नौज में भी हुई. बैट्रियों से भरा ट्रक लूटकर भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस ने रोकना चाहा तो बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसवाले घायल हो गए. पुलिस की गोली लगने से अकील नाम का एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया.

यूपी पुलिस ने 60 घंटों में किए 18 एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर, 30 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश इंद्रपाल गोली लगने से ढेर हो गया. इंद्रपाल पर 30 से अधिक लूट और हत्या सहित कई अपराधिक मामले दर्ज थे.

सीएम योगी के गृहजनपद गोरखपुर में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाशों के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. मुठभेड़ में घायल बदमाश मनीष यादव पर पचास हजार का इनाम था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget