एक्सप्लोरर

दिल्ली में मेट्रो के पास डबल मर्डर, रोडरेज में हत्या की आशंका

Delhi Road Rage Incident: देश की राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने एक ही स्थान पर दो लोगों की हत्या कर दी और फरार हो गए. उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है

नई दिल्ली: देश की राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने एक ही स्थान पर दो लोगों की हत्या कर दी और फरार हो गए. उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस का प्राथमिक जांच के बाद कहना है कि हत्या के पीछे पार्किंग विवाद या रोड रेज कारण हो सकता है. दोनों की हत्या चाकू मारकर की गई है.

पुलिस ने मृतकों की पहचान रोहित अग्रवाल और घनश्याम के रूप में की है. दोनों की उम्र करीब 20 साल ही बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार आरोपियों को लेकर पुलिस के पास अभी कोई सुराग नहीं है. हालांकि, आसपास के कई लोगों से पूछताछ हो रही है. साथ ही सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

आश्चर्य की बात है कि मेट्रो स्टेशन के आसपास चहल-पहल होती ही है लेकिन लेकिन इसके बावजूद कैसे दो लोगों की हत्या हो गई. पुलिस मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है कि किसी दुश्मनी के एंगल पर भी जांच की जा सके. दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और इससे कई तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है के सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में कोई न कोई प्रत्यक्षदर्शी भी हो सकता है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक कोई जानकारी सामने नहीं आई थी. इस मामले में पुलिस अलग-अलग थ्योरीज पर काम कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के बाद इलाके में काफी दहशत का माहौल है. लोग डरे हुए हैं क्योंकि कई बार वे देर रात घर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन से निकलते हैं. हालांकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले को जल्द ही सुलझा लेगी.

यह भी पढ़ें: 

इंसानियत की मिसाल : बस ड्राइवर ने की घायल की मदद, युवक की बच गई जान

कोलकाता: पुलिस वाले ही निकले ड्रग रैकेट के 'मास्टरमाइंड', दो कांस्टेबल गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget