एक्सप्लोरर

कोलकाता: पुलिस वाले ही निकले ड्रग रैकेट के 'मास्टरमाइंड', दो कांस्टेबल गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पुलिस वालों को ही एक ड्रग तस्करी के मामले में पकड़ा गया है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो पुलिस वालों को ही एक ड्रग तस्करी के मामले में पकड़ा गया है. दोनों आरोपी कोलकाता पुलिस में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. इनके साथ ही पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

स्पेशल टास्क फोर्स के अनुसार कोलकाता के साउथ पोर्ट थाने के अंतर्गत स्ट्रैंड रोड पर पैटन के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इनकी तलाशी लेने पर इनके पास एक किलोग्राम से भी ज्यादा हेरोइन बरामद हुई. तीनों के नाम फनी विश्वास, राजू विश्वास और संबित रॉय हैं.

संबित रॉय मूल रूप से ओडिशा का है जो नशे का माल लेकर वापस जाने की तैयारी में था. इसके अलावा दोनों आरोपी कोलकाता से ही सटे उत्तर 24 परगना के रहने वाले हैं. इनसे पूछताछ में तीन अन्य लोगों के बारे में बताया.

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी बनगांव के गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की. लेकिन, दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए. जबकि एक पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया. हालांकि, कुछ समय बाद उनको भी गिरफ्तार कर ही लिया गया.

ये दोनों कोलकाता के गोरियाघाट स्थित एक पोल्ट्री फार्म में छिपे हुए थे. पुलिस के होश उस समय उड़ गए जब पता चला कि जिन लोगों की वह तलाश कर रही है उनमें से दो कोलकाता पुलिस में ही कांस्टेबल हैं. इनके संबंध इलाके के ड्रग माफिया से था.

पुलिस को इनके पास से कई मोबाइल फोन, गहने और नकदी बरामद हुए हैं. इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है. विभाग के अंदर कई तरह की बातें हो रही हैं. साथ ही अधिकारियों की चिंता इससे बढ़ी हुई है.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर इस मामले में और कौन-कौन मिला हुआ है. सूत्रों का कहना है कि जो भी जानकारी आई है उससे यही कहा जा सकता है कि कुछ अन्य लोगों की लिप्तता इसमें हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 

कोलकाता पुलिस ने पकड़ा 'आतंकी', मुर्शिदाबाद में छिपा बैठा था

सेकेंड हैंड गाड़ी बेचने के लिए बुलाया, फिर बना ली अश्लील वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget