एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में मां और नाबालिग बेटी की हत्या, 15 साल का बेटा गायब

पुलिस को घटना स्थल से एक बेट मिला है जो खून से सना हुआ है. पुलिस मान रही है कि इसी बेट से पीट-पीटकर मां और नाबालिग बेटी की हत्या की गई है.

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घर में मौजूद मां और नाबालिग बेटी की क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं घर से 15 साल का बेटा भी गायब है. ये मामला गौर सिटी के 14 फ्लोर के एक अपार्टमेंट का है. देर रात नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी की यहां मां और बेटी की लाश कंबल से लिपटी हुई है. पुलिस जब यहां पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था. इसके बाद पुलिस बाथरुम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसी. हत्या के बाद से 15 साल का बेटा लापता बताया जा रहा है कि इस परिवार में छह लोग हैं. परिवार के मुखिया बिजनेस के सिलसिले में अहमदाबाद रहते हैं. इसके अलावा उनके जो माता-पिता हैं वह उत्तराखंड गए हुए हैं. हत्या से पहले घर में तीन लोग मौजूद थे. मां, नाबालिग बेटी और एक 15 साल का बेटा. फिलहाल हत्या के बाद से 15 साल का बेटा लापता है. पुलिस को मिला खून से सना बैट पुलिस शुरुआती जांच में बेटे को ही घटना का अभियुक्त मान रही है. बता दें कि पुलिस को घटना स्थल से एक बेट मिला है जो खून से सना हुआ है. पुलिस मान रही है कि इसी बैट से पीट-पीटकर मां और नाबालिग बेटी की हत्या की गई है. इसके अलावा किसी धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया है. फिलहाल पुलिस इलाके की सीसीटीवी फूटेज तलाश रही है. पुलिस को शुरुआती जांच में लूट का सुराग नहीं मिला है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं और जांच में जुटे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात

PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स

'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज

UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया

Embed widget