एक्सप्लोरर

रेजिडेंट डाक्टर ने की आत्महत्या, इंजेक्शन के जरिए शरीर में पहुंचाया जहर

बीवाईएल नायर हास्पिटल में एक रेजिडेंट डाक्टर के आत्महत्या की सूचना है. बताया जा रहा है कि 28 साल के डाक्टर ने हास्पिटल कैंपस में ही अपना जीवन समाप्त कर दिया

मुंबई: बीवाईएल नायर हास्पिटल में एक रेजिडेंट डाक्टर के आत्महत्या की सूचना है. बताया जा रहा है कि 28 साल के डाक्टर ने हास्पिटल कैंपस में ही अपना जीवन समाप्त कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है. अब देखना यह है कि इस मामले में जांच किस नतीजे पर पहुंचेगी.

मृतक की पहचान भीमसंदेश टूपे के रूप में हुई है. वह एनेस्थिसिया से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था. पुलिस के अनुसार घटना सोमवार को रात्रि 10 बजकर 30 मिनट की है. सोमवार को जब उनका रूममेट अपनी नाइट ड्यूटी के लिए रवाना हुआ तो उसके बाद इंजेक्शन के जरिए डाक्टर ने जहर शरीर में ले लिया.

पुलिस का कहना था कि टूपे की भी नाइट ड्यूटी थी. जब उनके साथियों ने उन्हें फोन किया तो कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद उनके साथी कमरे तक गए और काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक दी. जब कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया और टूपे का शव पड़ा हुआ था.

इसके बाद इस घटना की सूचना तुरंत उनके बड़े भाई को दी गई. टूपे के बड़े भाई भी डाक्टर हैं और विले पार्ले में एक निजी अस्पताल में काम करते हैं. पुलिस का कहना है कि टूपे के रूम से इंजेक्शन और दो खाली बोतलें मिली हैं. पुलिस का कहना है कि मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पुलिस अब उनके मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने जा रही है. यहां से कोई सुराग या संकेत मिल सकता है. हालांकि दोनों अभी लॉक बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार टूपे अभी 6 फरवरी को औरंगाबाद में अपने पिता से मिलने गया था और 13 फरवरी को वापस आया था. उनके पिता को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था.

यह भी पढ़ें: 

कुत्ते के शव को घसीटना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई FIR

फिटनेस ट्रेनर का कर लिया अपहरण, फिरौती में मांगे 5 लाख रुपए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget