एक्सप्लोरर

दिल्ली: पश्चिम बंगाल की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

लड़की ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और 3 महीने पहले दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां आई थी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अंकित चौधरी और रवि नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार किया.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अंकित चौधरी और रवि नाम के दो लड़कों को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों ने मिलकर पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. दरअसल, मंगलवार दोपहर मोती नगर पुलिस को ESI अस्पताल के गार्ड ने एक लड़की के बारे में सूचना दी, जो घबराई हुई अस्पताल के पास एक सुनसान जगह पर खड़ी थी. लड़की अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की की कॉउंसलिंग की गई.

लड़की ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और 3 महीने पहले दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार के यहां आई थी. लड़की के रिश्तेदार ने उसे एक घर में काम पर लगवा दिया था. पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे लड़की घर का कुछ समान लेने घर से बाहर आई थी. रास्ते में उसे दो लड़के मिले, दोनों ने नाबालिग लड़की से बातचीत शुरू की और बातों ही बातों में लड़की से दोस्ती कर ली. इतना ही नहीं दोनों ने लड़की को ये लालच दिया कि वो उसकी नौकरी कहीं और लगवा देंगे जहां उसे रहने को घर और ज्यादा पैसे मिलेंगे. लड़की दोनों के झांसे में आ गई, इसके बाद दोनों लड़की को मोती नगर इलाके में ESI अस्पताल के पास एक सुनसान जगह पर ले गए जहां दोनों ने उस नाबालिग लड़की के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और फिर फरार हो गए.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने दोनों लड़को को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई. आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम शुरू किया गया. लोकल लोगों से पूछताछ की गई, लड़की ने उन लड़कों का जो हुलिया बताया था उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अंकित चौधरी और रवि नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है. पुलिस की मानें तो अंकित बेरोजगार है और रवि मजदूर है. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें-

Apple Event: iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और खासियतें

दिल्ली में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget