एक्सप्लोरर

दिल्ली: चार शातिर चोर गिरफ्तार, लॉकडाउन के दौरान चोरी की वारदातों को दे रहे थे अंजाम

अंशुमन ने बताया कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से उसकी कंपनी बंद है. जब वो 4 मई को अपनी कंपनी में पहुंचा तो उसने देखा कि ग्रिल और खिड़कियां टूटी पड़ी हैं और सभी मोबाइल फोन, टेबलेट और आई-पैड गायब हैं.

नई दिल्ली: साउथ ईस्ट पुलिस ने 4 ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो लॉकडाउन के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. दरअसल वसंत कुंज के रहने वाले अंशुमन साहा नाम के एक शख्स ने ओखला पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई. अंशुमन ने अपनी शिकायत में बताया कि ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के अंदर वो अपनी एक कंपनी चलाता है, जिसका नाम रिबूट सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड इंडिया है. यहां दूसरी कंपिनयों से पुराने फोन, आई-पैड और टेबलेट लेकर और उन्हें नया कर के वापस मार्केट में बेच दिया जाता है.

अंशुमन ने बताया कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से उसकी कंपनी बंद है. जब वो 4 मई को अपनी कंपनी में पहुंचा तो उसने देखा कि ग्रिल और खिड़कियां टूटी पड़ी हैं और सभी मोबाइल फोन, टेबलेट और आई-पैड गायब हैं. पुलिस ने अंशुमन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई.

पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिरों का जाल बिछाया गया. तभी एक मुखबिर ने पुलिस को इस पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी और उस शख्स के बारे में बताया जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था. चोरी के मामले में पुलिस ने सबसे पहले राजेश नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया. राजेश से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने उन तीनों चंदन, रामबाबू और शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में इन चारों ने बताया कि चोरी किया गया सामान उन्होंने आपस में बांट लिया है और अपने अपने घरों में रखा है. पुलिस ने इन सब की निशानदेही पर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है. पुलिस ने इन शातिर चोरों के पास से चोरी किए गए, 187 आई-फ़ोन, 90 टेबलेट, 8 आई-पैड और 37 मोबाइल फोन बरामद कर लिए है. अब पुलिस की टीम इनसे ये पता करने में जुटी है कि लॉकडाउन के दौरान इन शातिर चोरों ने और कहां-कहां पर चोरी की ऐसी ही वारदातों को अंजाम दिया था.

बिना मजदूर कैसे पटरी पर लौटेगी देश की अर्थव्यवस्था? | Samvidhan Ki Shapath

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget