एक्सप्लोरर

देहरादून: सीनियर छात्रों ने 7वीं के लड़के की पीट-पीट कर जान ली, स्कूल प्रबंधन ने कैंपस में दफना दिया

यह जघन्य घटना गत 10 मार्च को हुई थी लेकिन उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दखल के बाद इसके बारे में पता चला.

देहरादून: देहरादून के निकट ऋषिकेश के पास एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के एक छात्र की उसके सीनियर छात्रों ने पीट-पीट कर जान ले ली. मामले को छिपाने के लिये स्कूल प्रबंधन ने उसके शव को कैंपस में ही दफना दिया. देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि यह जघन्य घटना गत 10 मार्च को हुई थी लेकिन उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दखल के बाद इसके बारे में पता चला.

निवेदिता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले 12 साल के छात्र की उसके सीनियर छात्रों ने क्रिकेट के बल्ले और विकेटों से जमकर पिटाई की. उनका मानना था कि छात्र की वजह से स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी. उन्होंने बताया कि मृत छात्र ने एक आउटिंग के दौरान रास्ते में पड़ने वाली एक दुकान से बिस्किट चुरा लिया था जिसकी शिकायत दुकानदार ने स्कूल स्टॉफ से की. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दंडस्वरूप छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी.

दस मार्च को दोपहर में छात्र को उसके सीनियर छात्रों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इस घटना का पता देर शाम को लगा जिसके बाद उसके अस्पताल ले जाया गया जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के बारे में पुलिस को सूचित करने की बजाय स्कूल के अधिकारियों ने लड़के के शव को कैंपस में ही दफना दिया और मामला रफा-दफा करने की कोशिश की. स्कूल प्रबंधन ने इस बारे में हापुड़ में रहने वाले छात्र के माता-पिता को भी सूचित नहीं किया. उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधक, वार्डन, शारीरिक व्यायाम शिक्षक और स्कूल के दो छात्रों को इस घटना के संबंध में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने 26 मार्च को बच्चे का शव खोदकर बाहर निकाला और उसकी मौत का सही कारण जानने के उद्देश्य से शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा.

लोकसभा चुनाव: इंदौर से बीजेपी के टिकट की घोषणा से पहले सुमित्रा महाजन ने संभाला मोर्चा

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Middle East War: पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
Iran War: कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
पाकिस्तान को साथ लेकर जंग में कूदेगा सऊदी अरब! दुनिया पर मंडराया परमाणु युद्ध का खतरा?
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
Iran War: कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
कतर के गैस प्लांट पर हमले से भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस, अब क्या ऑप्शन?
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'6 महीने तक छुपाया..' दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
'6 महीने तक छुपाया..' दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की कंफर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
Iran War: 'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
'बड़ी गलती कर दी...तो तेल-गैस ठिकाने कर देंगे तबाह', ईरान का खाड़ी देशों को अल्टीमेटम
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
बिल्ली को हुए बच्चे तो घरवालों ने पूरे खानदान को दी दावत, दावत-ए-म्याऊं का वीडियो कर देगा हैरान
बिल्ली को हुए बच्चे तो घरवालों ने पूरे खानदान को दी दावत, दावत-ए-म्याऊं का वीडियो कर देगा हैरान
Embed widget