एक्सप्लोरर

दिल्ली: हैवानियत भी शर्मसार, मां ने 3 साल के बेटे को सीढ़ियों से फेंका

नई दिल्ली: आपने मां की ममता की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां की कहानी बताएंगे जिसकी बेरहमी से आपका खून खौल उठेगा. दिल्ली में एक मां ने अपने तीन साल के बेटे को बड़ी बेरहमी के साथ सीढ़ियों से फेंक दिया. इस मां ने सास-ससुर से झगड़ा होने के बाद गुस्से में ने ऐसी हरकत की.

घरवालों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. बच्चे को सीढ़ी से फेंकने वाली मां पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. महिला का कहना है कि उसका आए दिन अपनी सास के साथ झगड़ा होता था. अभी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना सीसीटीवी में कैद

मां की ममता पर सवाल उठाती ये घटना दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके की है. मां की हैवानियत की ये कहानी सीसीटीवी फुटेज के जरिए दुनिया के सामने आई. सोनू गुप्ता नाम की महिला की किसी बात पर सास ससुर से बहस हो रही थी. धीरे-धीरे बहस बढ़ती गई, इसी बहस की तैश में आकर महिला ने पहले पास में रखे कपड़े फेंके और फिर तीन साल के अपने बेटे को गुस्से से उठा कर बाहर निकली. कमरे से बाहर जाकर इसने बच्चे को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया.

5 साल पहले सोनू की नितिन से लव मैरिज हुई थी. घरवालों का कहना है कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही सोनू ने झगड़ा करना शुरू कर दिया. एक बार तो मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन घरेलू झगड़ा था तो पुलिस ने समझौता करा दिया. बीती 21 जनवरी को झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया की तीन साल के मासूम की जान पर बन आई.

गनीमत ये रही कि तीन साल के मासूम को ज्यादा चोट नहीं आई. घरवालों ने पुलिस में शिकायत कर दी है और अब इस मां के लिए सजा की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'

अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा

Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 

Embed widget