एक्सप्लोरर

रेप की कीमत लगाई मटन की पार्टी और 12 हजार रुपये, पुलिस में की शिकायत तो जाति से किया बाहर

यकीन नहीं होता कि क्या वाकई हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां पंचायतें लड़की की इज्जत की कीमत लगा सकती हैं? लेकिन ऐसा हुआ है गढ़चिरौली के मोहरली गांव में.

नागपुर: महाराष्ट्र से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यकीन नहीं होता कि क्या वाकई हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां पंचायतें लड़की की इज्जत की कीमत लगा सकती हैं? लेकिन ऐसा हुआ है गढ़चिरौली के मोहरली गांव में.

पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ रेप हुआ है. आरोप है 40 साल के एक शख्स पर जो जिला परिषद स्कूल में खाना बनाता है. उसने स्कूल में बच्ची की मां की तबियत खराब बताई और बच्ची को अपने साथ ले गया.

गांव के बाहर तालाब के किनारे जंगल में उसने बच्ची के साथ रेप किया. 17 जनवरी की इस वारदात के बारे में जब बच्ची के पिता ने गांव के लोगों को बताया तो कोई 12 किलोमीटर दूर बने थाने में नहीं गया बल्कि अगले दिन जाति पंचायत बुलाई गई.

रेप नहीं कर पाए तो पीट-पीट कर मार डाला, आक्रोशित भीड़ आई सड़क पर

इस पंचायत में एक ऐसा न्याय हुआ कि हर कोई शर्मिंदा हो जाए. पंचों ने फरमान सुनाया कि आरोपी, पंचों और अन्य कुछ लोगों को मटन की पार्टी देगा और लड़की के पिता को 12 हजार रुपये देगा. एक छोटी बच्ची जख्मी थी लेकिन पूरा गांव उसके इलाज के बदले मटन खा रहा था.

7 दिन तक जब आरोपी ने बच्ची के परिवार को पैसा नहीं दिया तो बच्ची की मां उसे लेकर गांव की महिला पुलिस पटेल के पास पहुंची जो उसे लेकर थाने गईं. तब कहीं जाकर बच्ची को अस्पताल में डॉक्टरी सहायता मिल पाई.

ये बात पंचों को पसंद नहीं आई और पीड़ित परिवार को जाति ये बाहर कर दिया गया. इसके बाद बच्ची को शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. ऐसा तब हुआ जब गांव की सरपंच एक महिला है. गांव के उपसरपंच भी इस प्रक्रिया में शामिल रहे.

अब एक सामाजिक संगठन के दखल के बाद पुलिस ने पूरे गांव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’

'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'

शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?

Embed widget