एक्सप्लोरर

शर्मनाक हरकत: छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में सरकारी स्कूल के सात शिक्षक गिरफ्तार

जब भी पीड़ितों ने उनके बारे में शिकायत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दी. ये सभी मरदा गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं.

नई दिल्ली: पुलिस ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कक्षा 9 की दो स्टूडेंट्स के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में सात सरकारी स्कूल शिक्षकों को गिरफ्तार किया. कसडोल पुलिस ने गुरुवार को देवेन्द्र खूंटे (38), रामेश्वर प्रसाद साहू (44), रूपनारायण साहू (36), महेश कुमार वर्मा (37), दिनेश कुमार साहू (38), चंदन दास बघेल (39) और लालराम बरवंश को गिरफ्तार किया. ये सभी मरदा गांव के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं.

अधिकारी ने कहा कि जनवरी 2018 में खूंटे स्कूली छात्रों को पिकनिक पर ले गया था, जिसके बाद उसने कथित रूप से लड़कियों में से एक को घर ले जाकर उससे छेड़छाड़ की. शिकायत में कहा गया है कि रामेश्वर प्रसाद ने कथित तौर पर एक अन्य छात्रा के साथ अश्लील हरकत की, जबकि पांच अन्य आरोपियों ने भी कथित रूप से लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

जब भी पीड़ितों ने उनके बारे में शिकायत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें परीक्षा में फेल करने की धमकी दी. गुरुवार को दो पीड़ितों के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया और प्रिंसिपल को इसके बारे में सूचित किया.

एसएचओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचारों की रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: अगर फडणवीस को लगता है कि बीजेपी सरकार बना सकती है, तो उन्हें शुभकामनाएं- संजय राउत

हरियाणा: खट्टर और चौटाला के शपथ ग्रहण के दो हफ्ते बाद भी नहीं हो पाया मंत्रिमंडल विस्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget