News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

हरियाणा: खट्टर और चौटाला के शपथ ग्रहण के दो हफ्ते बाद भी नहीं हो पाया मंत्रिमंडल विस्तार

खबरों के मुताबिक सात निर्दलीय विधायक जिन्होंने बीजेपी को 'बिना शर्त समर्थन' दिया था, वो मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने या कम से कम राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने की उम्मीद कर रहे हैं. बीजेपी, जेजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से सरकार बनाने में कामयाब हुई है.

Share:

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के शपथ ग्रहण के करीब दो हफ्ते बाद भी मंत्रिपरिषद के विस्तार के लिए नामों पर अंतिम सहमति नहीं बनी है. 27 अक्टूबर को शपथ लेने के बाद खट्टर और दुष्यंत दोनों ने कहा था कि "मंत्रिमंडल विस्तार विधानसभा के विशेष सत्र के बाद किया जाएगा.'' 4 नवंबर को शुरू हुए तीन दिवसीय सत्र का समापन 6 नवंबर को हुआ. पहले दिन सभी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शपथ दिलाई.

हालांकि, दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि बीजेपी को उनकी पार्टी (जननायक जनता पार्टी) के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जेजेपी से किसे मंत्री पद मिलता है, इसका फैसला हमारे द्वारा किया जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दोनों दल अपने-अपने विधायकों का चयन करेंगे.

खबरों के मुताबिक सात निर्दलीय विधायक जिन्होंने बीजेपी को 'बिना शर्त समर्थन' दिया था, वो मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने या कम से कम राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने की उम्मीद कर रहे हैं. सात निर्दलीय उम्मीदवारों में से छह बीजेपी के बागी हैं. यह भी कहा जा रहा है कि बीजेपी के राज्य प्रमुख सुभाष बराला को भी जल्द ही बदलने की संभावना है. दिग्गज नेता रामबिलास शर्मा उनकी जगह ले सकते हैं.

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस ने 31, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है. सात सीटों पर निर्दलीय विधायकों ने कब्जा जमाया था. राज्य में बीजेपी, जेजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से सरकार बनाने में कामयाब हुई है.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: अगर फडणवीस को लगता है कि बीजेपी सरकार बना सकती है, तो उन्हें शुभकामनाएं- संजय राउत

Published at : 09 Nov 2019 07:16 AM (IST) Tags: Haryana Cabinet Manohar Lal Khattar Dushyant Chautala Haryana
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना

बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश

बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

टॉप स्टोरीज

'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान

'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान

'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल

'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल

ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?