एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: व्यापम घोटाले में मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष जे.एन. चौकसी गिरफ्तार

एल. एन. मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष जे.एन. चौकसी को व्यापमं व मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित प्री-मेडिकल टेस्ट 2012 में प्रवेश संबंधी अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी.

मध्य प्रदेश: सीबीआई ने भोपाल के एल. एन. मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष जे.एन. चौकसी को व्यापमं व मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित प्री-मेडिकल टेस्ट 2012 में प्रवेश संबंधी अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से फरार चल रहे चौकसी को बुधवार को यहां उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. उन्हें यहां सीबीआई की अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें शनिवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सीबीआई का यह कदम एक निचली अदालत द्वारा चौकसी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी करने के बाद आया है. सुप्रीम कोर्ट ने छह मार्च को उनकी अग्रिम जमानत का आवेदन खारिज कर दिया था.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 18 मार्च को इसी घोटाले में शामिल चिरायु स्वास्थ्य और मेडिकर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय गोयनका और चार अन्य को जमानत दे दी थी.सीबीआई ने नवंबर में एक अतिरिक्त आरोपपत्र दाखिल किया था.

अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने आरोप लगाया था कि चौकसी के साथ एल. एन. मेडिकल कॉलेज और अन्य आरोपियों ने साजिश रची और भोपाल में चिकित्सा शिक्षा निदेशक (डीएमई) को दाखिले के संबंध में गलत जानकारियां मुहैया कराईं. जो जानकारी मुहैया कराई गई थी उसमें आरोपी उम्मीदवार पहले से ही पटना में 2011 के एमबीबीएस बैच का छात्र था.

मेडिकल कॉलेज ने डीएमई को बताया था कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए केवल पांच सीटें खाली बची हैं जबकि 40 से ज्यादा सीटें खाली थी.

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "आरोप यह भी है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 सितंबर 2012 को मेडिकल कॉलेज ने 40 से ज्यादा दाखिले लिए. डीएमई अधिकारियों की मिलीभगत से कॉलेज ने डीएमई को दाखिला लेने वाले छात्रों की सूची भेजी, जो डीएमई द्वारा आवंटित सूची से भिन्न थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें

वीडियोज

इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!
CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
बिहार में शहरी क्षेत्र के लोगों को अब मिलेगी सस्ती बिजली, रेट बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget