एक्सप्लोरर

मुंबई: HDFC बैंक के लापता VP सिद्धार्थ सांघवी का शव बरामद, एक गिरफ्तार, चार लोग हिरासत में लिए गए

पुलिस ने सोमवार को बताया कि 20 साल के कैब ड्राइवर सरफराज शेख उर्फ रईस को एक प्रमुख निजी बैंक के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सांघवी की हत्या करने की कथित रुप से सुपारी दी गयी थी.

मुंबई: पांच दिन पहले लापता हो गए 39 साल के एक बैंक अधिकारी मृत मिले और उनकी मौत के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार यह पेशेवर प्रतिद्वंद्विता का नतीजा जान पड़ता है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि 20 साल के कैब ड्राइवर सरफराज शेख उर्फ रईस को एक प्रमुख निजी बैंक के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सांघवी की हत्या करने की कथित रुप से सुपारी दी गयी थी. सांघवी पांच सितंबर की शाम से गायब थे.

पुलिस के मुताबिक इस मामले में शेख को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक महिला समेत चार लोग हिरासत में लिये गये हैं. पुलिस उपायुक्त (अपराध) तुषार दोशी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को शुरु में नवी मुंबई अपराध शाखा ने हिरासत में लिया और उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया. मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. ड्राइवर नवी मुंबई के कोपराखैराने का रहने वाला है. दोशी ने कहा, हमने सांघवी की हत्या और शव को नष्ट करने की साजिश रचने में उसकी भूमिका पायी.

एक अन्य अधिकारी के मुताबिक कि इस अपराध में इस्तेमाल की गयी कार शेख के घर के पास खड़ी मिली थी. शेख ने बुधवार को सांघवी की कथित तौर पर हत्या कर दी और पड़ोस के जिले ठाणे के कल्याण में हाजी मलंग दरगाह के समीप शव को ठिकाने लगा दिया था.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को काबू करना हमारे हाथ में नहीं: रविशंकर प्रसाद

जांच में सामने आया कि हाल ही में प्रमोशन पाने वाले सांघवी की हत्या पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के चलते की गयी है. रविवार को उनका शव मिला. अधिकारी के अनुसार फ्रैब्रीकेटर का भी काम करने वाले शेख ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि एक महिला समेत चार लोगों ने उसे सांघवी की हत्या के लिए सुपारी दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget