एक्सप्लोरर

Chhapra Mubarakpur Case: बिहार लिंचिंग मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार, दूसरे युवक की भी हुई मौत- जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Bihar Lynching Mubarakpur Case: मुबारकपुर कांड को लेकर छपरा में अब भी स्थिति तनावपूर्ण है. वहीं, इस कांड में घायल दोनों युवकों की मौत हो चुकी है. जानें अब तक का अपडेट.

Mubarakpur Lynching Case: बिहार के सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र में मुबारकपुर में मुखिया पति विजय यादव द्वारा कथित तौर पर तीन युवकों को बंधक बनाकर पिटाई से घायल एक और युवक ने बुधवार (8 फरवरी) की रात दम तोड़ दिया.

उधर, इलाके में 10 फरवरी रात 11 बजे तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है. पहले यह रोक आठ फरवरी तक लगाई गई थी. 2 फरवरी को हुई भीषण हिंसा के लिए जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्य आरोपित विजय यादव व उसके साथी फिलहाल फरार हैं. उन पर मांझी थाने में हत्या, दंगा और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

आगजनी और तोड़फोड़ की हुई थी घटना 

बता दें कि कुछ दिन पहले सारण के मांझी थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक मुर्गी फार्म हाउस में हाथ-पैर बांधकर तीन युवकों को कुछ लोग बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे थे. इस घटना में घायलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जबकि अन्य दो बुरी तरह से घायल हो गए थे.

वहीं, इस घटना के बाद नाराज लोगों ने मुख्य अभियुक्त मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव के इलाके में आकर आगजनी और तोड़फोड़ की थी. इसके बाद जिले में स्थिति बिगड़ गई थी. पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मुख्य अभियुक्त विजय यादव फरार है. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है

अब तक 2 युवकों की मौत, एक घायल 

दो फरवरी को मांझी थाने के मुबारकपुर गांव में मुखिया पति विजय यादव पर फायरिंग के आरोप में 3 युवकों को फार्म हाउस में बंधक बनाया गया. तीनों युवकों के हाथ-पैर बांधकर उनकी जमकर लाठियों से पिटाई की गई थी. इसमें अगले ही दिन युवक अमितेश कुमार सिंह (35) की मौत हो गई. राहुल कुमार सिंह (23) और आलोक कुमार सिंह (25) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान पटना के रूबन अस्पताल में‎ राहुल सिंह की भी मौत हो गई.

हत्या के आरोपी के घर पर लगाया संपत्ति कुर्की का विज्ञापन 

हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सारण पुलिस काफी सक्रिय नजर आ रही है. नामजद आरोपियों की तलाश में पिछले 5 दिनों से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसमें अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन मुख्य आरोपी विजय यादव और उसकी पत्नी मुखिया अनीता देवी अभी फरार चल रही हैं. इसको लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम विज्ञापन चिपकाया था.

जिले में अब भी लागू है धारा 144 

घटना के कई दिन हो जाने के बाद भी इलाके में धारा 144 लगी हुई है. इस घटना को लेकर छह फरवरी से इंटरनेट सेवा बंद है. दस फरवरी रात 11 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder: खाली प्लेट देने से किया इनकार तो प्लास्टिक की क्रेट से पीट-पीटकर कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget