एक्सप्लोरर

वेलेंटाइन वीक मनाने प्रेमी पहुंचा विवाहिता के घर, पति ने दोनों की कर दी हत्या

एक शख्स ने अपनी पत्नी और प्रेमी को काट डाला. कथित तौर पर पति ने दोनों को उसके कमरे में देख लिया था. हत्या के बाद से पति और उसका परिवार फरार है

पटना: बिहार के नालंदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और प्रेमी को काट डाला. कथित तौर पर पति ने दोनों को उसके कमरे में देख लिया था. हत्या के बाद से पति और उसका परिवार फरार है. पुलिस ने पाया कि मौके पर सबूत जुटाने की कोशिश भी की थी. फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार दोनों के शादी के कई साल पहले हो चुकी थी. उसके दो बच्चे भी हैं. एक की उम्र चार और दूसरे की उम्र तीन साल है. लेकिन, वह लगातार पुराने प्रेमी के संपर्क में थी. शादी के पहले से ही उनका संबंध था लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करा दी. हालांकि, उनपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा.

इसके बाद जानकारी मिली है कि वो दोनों एक दूसरे से मिलते-जुलते भी रहते थे. इसी दौरान वेलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमी, शादीशुदा से मिलने उसके घर पहुंच गया. दोनों घर के अंदर कमरे में थे और इसी दौरान उनका पति वहां पहुंच गया. यह नजारा देख उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और फिर वह उन पर टूट पड़ा.

पुलिस के अनुसार फावड़े की मदद से उसने दोनों को मौके पर ही काट डाला. जब पुलिस वहां पहुंची तो पूरे कमरे में खून ही खून फैला हुआ था. घर पर उस शवों के अलावा कोई भी नहीं था. दोनों के शव कमरे में जमीन पर पड़े मिले थे. फावड़े को भी धोकर साफ करने की कोशिश की गई थी और छिपा कर रखा गया था. लेकिन, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है.

बताया जा रह है कि पति, चेन्नई में काम के सिलसिले में गया था. लेकिन, बुधवार को वह अचानक ही चेन्नई से लौट आया और दोनों को कमरे में देख लिया. मृतक की पहचान निशांत के रूप में हुई है. वह और महिला एक ही गांव की रहने वाली थीं. निशांत के पिता बिहार पुलिस ने जवान हैं और आगामी तीन मार्च को वह भी नौकरी शुरू करने वाला था.

पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि अभी तक यही आंकलन है कि दोनों को एक साथ देखकर गुस्से में हत्या की गई हैं. हालांकि असली वजहों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा तभी हो पाएगा जब आरोपी गिरफ्त में आएं. पुलिस इस मामले में कई पड़ोसियों और जानकारों से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें: 

19 साल के युवक ने 50 लड़कियों को बनाया शिकार, ऑनलाइन जाल बिछाकर फंसाया

लूट का प्रैंक बना रहा था, असली अपराधी समझ मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget