एक्सप्लोरर

अगर आपके पास इस नंबर से आ रहा है कॉल, तो हो जाएं सावधान

फेक कॉलर फोन करके सोशल मीडिया एकाउंट का पासवर्ड पूछते हैं फिर एकाउंट डिएक्टिवेट करके पैसे मांगते हैं. आई डी का पासवर्ड, पैन कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर की भी जानकारी फेक कॉल के जरिए ली जा रही है.

नई दिल्ली: आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. वहां अपनी बातें रखते हैं. आपके अच्छे खासे फॉलोअर्स भी हैं और आप अपने अकाउंट को वेरीफाई कराना चाहते हैं, तो सावधान रहिए आप सोशल मीडिया की ओरिजिनल साइट पर जाकर ही अपने अकाउंट को वेरीफाई कराने रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. हां अगर आपको कोई अननोन नंबर से फोन आए और यह कहे कि आपका अकाउंट वेरीफाई करने के लिए हमें कुछ जानकारी चाहिए, तो कभी भी शेयर मत करिए.

यह बात हम आपको इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि अननोन नंबर से आपको इस तरह के फोन कॉल आ सकते हैं जो आपके अकाउंट को वेरीफाई करने के लिए उसके एवज में कुछ जानकारी मांगेंगे. अगर वह जानकारी आपने उन्हें भेज दी तो भरोसा करिए कि आप बहुत बड़ी मुश्किल में फंस जाएंगे.

ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है. जहां सुबह तकरीबन 11:30 बजे एक नंबर 786 486 6244 नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने कॉल रिसीवर से कहा कि आप के ट्विटर अकाउंट को वेरीफाई करने के लिए एक डॉक्यूमेंट आपको भेजा है. उस डॉक्यूमेंट को भरकर आप मुझे भेजिए. कॉल रिसीवर ने फोन पर बातचीत के दौरान ही अपने मैसेज को देखा और उसके इनबॉक्स में एक गूगल डॉक्यूमेंट पड़ा हुआ था.

उस डाक्यूमेंट में कुछ जानकारी मांगी गई थी, जैसे आपका टि्वटर अकाउंट पासवर्ड आधार नंबर. कॉल रिसीवर ने वह सभी जानकारी तुरंत भर कर ऑनलाइन ही भेज दी. वह व्यक्ति उस दौरान फोन पर ही था. बाद में उस व्यक्ति ने कहा कि आपका भरा हुआ डॉक्यूमेंट मुझे मिल गया है आप अब जल्दी से 35 रुपये का पेमेंट अपने क्रेडिट कार्ड से कर दीजिए. इस पर कॉल रिसीवर ने कहा, ट्विटर कभी भी पैसे नहीं लेता है. मैं पैसे नहीं दूंगा. इस पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा, अगर आप पैसे नहीं देंगे तो आप का टि्वटर अकाउंट सस्पेंड या डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा. कॉल रिसीवर ने कहा, मैं पैसा नहीं दूंगा आपको जो करना है कर दीजिए.

कॉल रिसीवर को अंदाजा ही नहीं था कि वह अपने अकाउंट का पासवर्ड आधार नंबर पहले ही उस व्यक्ति को दे चुका है. इससे पहले कि वे कुछ समझ पाता उसका ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया. अब वह व्यक्ति ने दोबारा फोन किया और कहा, आपका अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया है. अगर आप 35 रुपये अपने क्रेडिट कार्ड से नहीं देंगे तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दूंगा. इसके बाद कॉल रिसीवर ने ट्विटर में कंप्लेन की और ट्विटर ने उन्हें भरोसा दिया है कि उनके अकाउंट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा.

इस मामले की पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई और वह नंबर जामताड़ा का पाया गया है. ऐसे नंबर और ऐसे कॉल से सावधान रहने की जरुरत है और कभी भी अपने निजी डिटेल जैसे आधार नंबर, अकाउंट नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, पासवर्ड कभी भी शेयर ना करें.

ये भी पढ़ें

अब आप अपने डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना ICICI बैंक के एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, जानें कैसे RTI में हुआ खुलासा, JNU में नहीं टूटे सर्वर रूम के बॉयोमेट्रिक सिस्टम, पुलिस की FIR में है तोड़ने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget