एक्सप्लोरर

RTI में हुआ खुलासा, JNU में नहीं टूटे सर्वर रूम के बॉयोमेट्रिक सिस्टम, पुलिस की FIR में है तोड़ने की बात

पांच जनवरी को जेएनयू में छात्रों के साथ मारपीट की गई थी. पुलिस एफआईआर में लिखा गया था कि हिंसा के दौरान JNU के सर्वर रूम में लगे बॉयोमेट्रिक सिस्टम तोड़े गए थे.आरटीआई के तहत खुलासा हुआ है कि JNU के सर्वर रूम में लगे बॉयोमेट्रिक सिस्टम नहीं तोड़े गए थे.

नई दिल्ली: जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट को करीब 17 दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नही कर पाई है. एक आरटीआई ने पुलिस को दी गई शिकायत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के बाद ये खुलासा हुआ है कि सर्वर रूम के बॉयोमेट्रिक सिस्टम नहीं तोड़े गए थे.

पांच जनवरी को जेएनयू में हुई हिंसा के दौरान सर्वर रूम में बॉयोमेट्रिक सिस्टम को तोड़ने की बात एफआईआर में लिखी गई थी, लेकिन एक आरटीआई के जवाब में जेएनयू प्रशासन ने कहा है कि, हिंसा के दौरान कोई भी बॉयोमेट्रिक सिस्टम नहीं टूटा था. आरटीआई में पूछा गया की 30 दिसंबर 2019 से 8 जनवरी 2020 के बीच सर्वर रूम में कितने बॉयोमेट्रिक सिस्टम तोड़े गए. जिसके जवाब में जेएनयू प्रशासन ने एक भी बॉयोमेट्रिक सिस्टम ना टूटने की बात कही है. एफआईआर में लिखी गई शिकायत और आरटीआई में दिए गए जवाब में सामने आई जानकारी में अलग-अलग बात से कई तरह के सवाल खडे़ हो गए हैं.

3 जनवरी और 4 जनवरी को बंद हुए थे सर्वर आरटीआई के जवाब में जेएनयू प्रशासन ने बताया की 30 दिसंबर 2019 से 8 जनवरी 2020 के बीच दो बार सीआईएस के ऑफिस में सर्वर डाउन हुआ था. इतना ही नहीं 4 जनवरी को सर्वर रूम की 17 फाइबर केबल तोड़ी गईं थी. जिसे दोपहर करीब 1 बजे के आसपास तोड़ा गया था.

17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली इस मामले को 17 दिन पूरे होने को हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच जारी की बात कह कर पल्ला झाड़ रही है. नकाब में दिख रहे बाहरी लोग कौन हैं और कैसे जेएनयू परिसर में घुसे. इन सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं.

ये भी पढ़ें

राम मंदिर पर बड़ी खबर, दिल्ली चुनाव से पहले ट्रस्ट का एलान कर सकता है गृह मंत्रालय- सूत्र अमित शाह को प्रशांत किशोर की चुनौती, क्रोनोलॉजी के हिसाब से CAA और NRC लागू करके दिखाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget