एक्सप्लोरर

ABP न्यूज का असर- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में छापेमारी, 41 लड़कियों को छुड़ाया

धर्म के नाम पर अधर्म करने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. बाबा फरार है लेकिन उसके आपराधों की जांच दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है.

धर्म के नाम पर अधर्म और कुकर्म करने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ कानूनी शिकंजा अब कसता जा रहा है. बाबा फरार है लेकिन उसके आपराधों की जांच दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है. ये केस आपको आसानी से समझ में आए इसलिए हम आपको बता रहे हैं इससे जुड़ी 10 खास बातें-

  1. बाबा का आश्रम दिल्ली के रोहिणी में है. यहां लड़कियां रहती हैं. आरोपी वीरेंद्र देव दीक्षित खुद को राम और कृष्ण बता कर युवतियों को फंसाता था.
  2. बाबा लंबे वक्त गुजरात में भी रहा था जहां उसने अध्यात्म की दुनिया में कदम रखा. बाबा ने वहां पर खुद को अवतार घोषित कर दिया था.
  3. बाबा ने अपने आश्रम को अध्यात्मिक विश्वविद्यालय का नाम दे रखा था. आरोप तो ये भी है कि आश्रम के नाम पर बाबा सेक्स रैकेट चलाता था.
  4. कई बार लोगों ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की शिकायतें कीं लेकिन पुलिस ने व्यापक एक्शन नहीं लिया जिसके कारण बाबा हमेशा बचा रहा.
  5. हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम आश्रम पर पहुंची और आश्रम का ताला तुड़वा कर 41 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया.
  6. अदालत ने बाबा और आश्रम की जांच सीबीआई के हवाले कर दी है. कोर्ट ने बाबा को पेश होने को कहा है जो फिलहाल फरार है.
  7.  दिल्ली और यूपी में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर बलात्कार और आत्महत्या से जुड़ी 10 FIR पहले से दर्ज हैं.
  8. छापेमारी के दौरान आश्रम से दवाईयां, इंजेक्शन और कुछ सीडी मिली हैं, मेडिकल टीम भी अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी.
  9.  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा," अंदर का हाल इतना बुरा है कि अगर मैं भी अंदर फंस जाऊं तो शायद मैं भी ना बचूं."
  10. पिछले चार दिनों से बाबा के आश्रम पर रेड का सिलसिला जारी है. कोर्ट और पुलिस की कार्रवाई के बीच बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित अब तक फरार है.

जांच में ये बात सामने आई है कि बाबा का पूरा जोर सेक्स पर रहता था और बाबा 16000 लड़कियों के साथ संबंध बनाना चाहता था. स्वाति मालीवाल के मुताबिक लड़कियों को नशा दिए जाने की आशंका है और उन्हें ताले में रखा जाता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget