एक्सप्लोरर

बिहार: सांप्रदायिक हिंसा के मामलों में अब तक 50 लोग गिरफ्तार

बिहार के नालंदा और समस्तीपुर जिले में पिछले दो दिनों के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प मामलों में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं सहित 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

समस्तीपुर: बिहार के नालंदा और समस्तीपुर जिले में पिछले दो दिनों के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प मामलों में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं सहित 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. समस्तीपुर जिला के रोसडा बाजार में गत 27 मार्च को चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद पथराव और आगजनी में तीन मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई.

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है. अब तक 11 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. इसमें दो भाजपा के स्थानीय नेता हैं.पूछताछ के लिए थाना लाये गये लोगों का नाम नहीं बताया गया है. रोसडा बाजार में किसी के प्रवेश रोक लगा दिया गया है.

मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन करने को ले जा रहे प्रतिमा पर एक समुदाय के कुछ शरारती तत्वों द्वारा चप्पल फेंकने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने रोसडा बाजार स्थित एक समुदाय के धर्मस्थल मस्जिद पर पथराव किया और तीन मोटरसाइकिल में आग लगा दी.

घटना की सूचना मिलने पर ​स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां पहुंचे दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार और समस्तीपुर नगर इंस्पेक्टर चतुर्वेदी सुधीर कुमार पथराव की चपेट आकर जख्मी हो गए. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक और समस्तीपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर हालात को काबू में किया.

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण को अब नियंत्रण में बताते हुए कहा कि पुलिस गश्त जारी है.पूरे रोसडा शहर में धारा 144 लगा दी गयी है और पूरे जिला में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. नालंदा जिला के सिलाव में कल हुए हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं.

गत बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद के दौरान बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प में दोनों ओर से किए गए पथराव में पुलिसकर्मी समेत दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये थे.

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस मामले में सिलाव थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है जिसमें 74 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं जबकि 1700 अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है.इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget