एक्सप्लोरर

नहीं रुक रहा बिहार में अपहरण का सिलसिला, 10 लाख की फिरौती को छात्र को उठाया !

बुधवार को पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से एक पॉलिटेक्निक के छात्र को अगवा कर लिया गया है. छात्र का नाम सुमित कुमार झा है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उनसे फिरौती भी मांगी गई है.

पटना: बिहार में अपहरण की लगातार होती घटनाओं ने पुलिस के हाथ-पांव फुला दिए हैं. ताजा घटनाक्रम में बुधवार को पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र से एक पॉलिटेक्निक के छात्र को अगवा कर लिया गया है. छात्र का नाम सुमित कुमार झा है. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उनसे फिरौती भी मांगी गई है. पुलिस मामले की जांच में लग गई है.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अपहरण की जानकारी सुमित के भाईयों को व्हाट्सऐप के जरिए दी गई. इसके बाद उनसे 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग भी की गई है. सुमित, मूलरूप से दरभंगा का रहने वाला है. सुमित के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं. सुमित गोपालगंज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है.

वह लॉकडाउन के बाद से ही पटना के राजीव नगर में रह रहा है. कुछ ही दिनों में उसका सेमेस्टर का एग्जाम शुरू होने वाला था. वह गोपालगंज में हास्टल में रहकर पढ़ाई करता है. वह अपने तीन मंजिला मकान के नीचे वाले कमरे में रहता है. बाकी लोग अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं. नीचे के कमरे से वह कब बाहर निकल गया इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी.

इस बीच उसी के मोबाइल से सुबह साढ़े 10 बजे परिजनों के नंबर पर संदेश आया. इसके बाद अपहरण की साजिश करने वाले ने अलग-अलग नंबरों पर संदेश भेजे. उनसे 10 लाख की फिरौती की मांग की गई. साथ ही पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी भी दी गई. छात्र के घर के पास ही एक सीसीटीवी कैमरा लगा है.

पुलिस ने बताया कि टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फूटेज आदि का सहारा लिया जा रहा है. साथ ही इस मामले में कुछ अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में किन लोगों की भूमिका हो सकती है इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 

वेलेंटाइन वीक मनाने प्रेमी पहुंचा विवाहिता के घर, पति ने दोनों की कर दी हत्या

एक्स वाइफ पर टिप्पणी पड़ी महंगी, दोस्त ने कर दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Embed widget