एक्सप्लोरर

गुरूर में चढ़ा दी बेजुबान पर गाड़ी, पूर्व SI पर हुई एफआईआर

साउथ बेंगलुरु में अपने घर के पास उसने बहुत ही बेरहमी से गली में सो रहे एक कुत्ते को कुचल दिया. कुत्ता इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

बेंगलुरु: एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को बेजुबान पर की गई ज्यादती महंगी पड़ गई. साउथ बेंगलुरु में अपने घर के पास उसने बहुत ही बेरहमी से गली में सो रहे एक कुत्ते को कुचल दिया. कुत्ता इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया. यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

पुलिस के अनुसार 65 साल के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अपनी कार में बेटे के साथ जा रहे थे. रास्ते में एक कुत्ता सोया हुआ था. उन्होंने इसके बावजूद न ही हार्न बजाया और न ही इंतजार किया कि जानवर गाड़ी की आवाज सुनकर खुद ही चला जाए.

अपने बेटे के सामने उन्होंने बेजुबान जानवर पर गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद सीसीटीवी की रिकार्डिंग वायरल हो गई. इंटरनेट पर उनके खिलाफ देखते-देखते एक आंदोलन छिड़ गया. इस हैवानियत को लेकर लोगों ने खूब संदेश भेजे और आखिरकार उनपर मुकदमा भी हुआ.

पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने जानवर को कुचल दिया तो वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. एसआई नगेशिया के खिलाफ क्रूएलिटी टू एनिमल एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

लोगों ने नेट पर लिखा कि 'ये रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं, इनकी मानसिकता क्या होगी. जब ये ड्यूटी पर रहे होंगे तो आम लोगों से कैसे पेश आते होंगे ?' लोगों ने इस बात का जिक्र किया कि एक बार नहीं बल्कि दो बार जानबूझ कर उन्होंने जानवर को कुचला.

एक स्थानीय संगठन सिटिजन फॉर एनिमल बर्थ कंट्रोल की ओर से इस घटना की निंदा की गई. संगठन ने बयान जारी किया कि अपने ओहदे के गुरूर में आरोपी को बेजुबान नहीं दिखा. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील संगठन ने की है.

यह भी पढ़ें:

फीस जमा करने निकले छात्र का शव मिला, शरीर पर चोट के निशान 

पत्नी ने छोड़ा तो बन गया 'सीरियल किलर', 18 महिलाओं को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget