एक्सप्लोरर

बिहार: पानी के लिए चाचा ने पीट-पीट कर ले ली भतीजी की जान

गरखा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बुधवार को बताया कि मृतका की बड़ी बहन के बयान पर हत्या की प्राथमिकी गरखा थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें चाचा, चाची सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है

छपरा: बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र में मात्र एक गिलास पानी के लिए एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी भतीजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में मृतका की बहन ने गरखा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पुलिस के अनुसार, मोहम्मदपुर गांव निवासी 13 वर्षीय मोनी कुमारी रात को अपने घर में हैंडपंप पर एक गिलास पानी लेने गई थी, जहां उसके चाचा मणिकांत सिंह ने उसे पानी लेने के लिए मना किया. इसी बात से नाराज मणिकांत ने मोनी को धकेल दिया, जिससे वह गिर गई. आरोप है कि इसके बाद मणिकांत और उसकी पत्नी ब्यूटी ने मोनी को पीट-पीटकर मार डाला.

गरखा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बुधवार को बताया कि मृतका की बड़ी बहन के बयान पर हत्या की प्राथमिकी गरखा थाना में दर्ज कर ली गई है, जिसमें चाचा, चाची सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

उन्होंने बताया कि पूर्व से ही परिवार में आपसी विवाद चल रहा है. मृतका के पिता भी अपने छोटे भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा

प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget