एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में इंसानियत शर्मसार, नाबालिक से रेप के बाद ईंटों से कूच कर हत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 16 साल की नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया और इसके बाद ईंटों से कूच कर उसकी हत्या कर दी गई.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 16 साल की नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया और इसके बाद ईंटों से कूच कर उसकी हत्या कर दी गई. यही नहीं नाबालिग के पिता और चार साल की मासूम भतीजी की भी हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम संतराम, जब्बार, अनिल, परदेशी, आनंद और शंकर है. नाबालिग का पिता आऱोपी के घर पर ही काम करता था. पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से बात कर रही है. साथ ही इस घटना ने सभी को दहशत में ला दिया है. जो वहशीपन हुआ है वह देख पुलिस भी शॉक्ड है.

पुलिस के अनुसार संतराम मंझवार, मृतक व्यक्ति, उसकी 16 साल की बेटी और 4 साल की नातिन को लेकर मोटरसाइल से कहीं जा रहा था. इसके बाद वह रास्ते में रुका और उसने शराब पी. बताया जा रहा है कि बाकी के आरोपी भी वहां उसके साथ शराब पी रहे थे. इसके बाद मंझवार उनको लेकर सूनसान इलाके में गया.

यहां नाबालिग के साथ संतराम और अन्य लोगों ने रेप किया. फिर उसे ईंटों से कूच कर मार दिया क्योंकि वह उनके लिए खतरा बन सकती थी. इसके बाद उसे जंगल में फेंक कर वहां से चले गए. इसके बाद उन्होंने सबूत मिटाने के लिए चार साल की बच्ची औऱ नाबालिग के पिता को इसी तरह से मार दिया औऱ शव फेंक दिया.

मृतक के बेटे ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के हिरासत में ले लिया क्योंकि ये सभी अंतिम समय पर उनके साथ देखे गए थे. पुलिस ने फिर उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद किए. सभी आरोपियों से सख्त पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के बारे में और भी जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें : 

'कानपुर वाले विकास दूबे' की पत्नी के खिलाफ दाखिल हुई चार्जशीट, पांच अन्य का भी नाम

झारखंड से दिल्ली कॉल कर के ठगता था लोगों को, केवाईसी के नाम पर डराता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget