एक्सप्लोरर

झारखंड से दिल्ली कॉल कर के ठगता था लोगों को, केवाईसी के नाम पर डराता था

बैंक की केवाईसी (नो योर कस्टमर-खाताधारक के बारे में जानकारी लेना) का नाम लेकर अगर आपके पास कोई कॉल आती है तो सावधान.

नई दिल्ली: बैंक की केवाईसी (नो योर कस्टमर-खाताधारक के बारे में जानकारी लेना) का नाम लेकर अगर आपके पास कोई कॉल आती है तो सावधान. यह कोई ठग हो सकता है और आपके खातों से लाखों निकाल सकता है. ऐसे ही एक मामले में दिल्ली पुलिस ने झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

आरोपी का नाम उदय कुमार बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार वह अपने भाई के साथ ही मिलकर यह धंधा कर रहा था. आरोपी लोगों को फोन करता था और उन्हें केवाईसी के नाम पर लालच देता था. फिर कुछ जानकारियां ले लेता और खातों से पैसे उड़ा लेता था. कई लोगों को उसने इस तरह से शिकार बनाया था.

पुलिस ने बताया कि आलोक वर्मा नामक शख्स के पास 13 नवंबर को एक फोन आया था. फोन कर के कॉलर ने बताया कि उसका केवाईसी ठीक नहीं है. अगर समय पर सब ठीक नहीं कराया गया तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा. उसने लालच दिया कि प्रोसेस बहुत लंबा है इसलिए एक लिंक पर अगर आलोक क्लिक कर देगा तो केवाईसी आसानी से हो जाएगी.

इसके बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने लिंक डाउनलोड कर के उसमें जानकारी भरनी शुरू की उसका पैसा खाते से निकलने लगा. देखते-देखते उसके खातों से एक लाख 37 हजार रुपए निकल गए. पुलिस ने फिर उन बैंक खातों के बारे में जानकारी ली और तब जाकर आरोपी का नाम सामने आया.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब यह जांच की जा रही है कि आखिर और किस किस को इन लोगों ने ठगा है. साथ ही कुल कितने पैसों का गबन किया गया है. साथ ही क्या इस घोटाले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं ? क्योंकि यह एक बड़ा सवाल है कि कॉल करने के लिए झारखंड में बैठे आरोपी को लीड कौन देता था ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget