एक्सप्लोरर

मुंबई: 20 साल के युवक ने की पिता-दादा की हत्या, फिर बाल्कनी से कूद दे दी जान

महानगर के मुलुंड इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक 20 साल के युवक ने अपने 55 साल के पिता और 85 साल के दादा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी

मुंबई: महानगर के मुलुंड इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक 20 साल के युवक ने अपने 55 साल के पिता और 85 साल के दादा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद अपने अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से कूदकर उसने जान दे दी. मृतक की शिनाख्त शर्दुल मांगले के रूप में हुई है.

उसके मृतक पिता मिलिंद मांगले थे और दादा का नाम सुरेश मांगले था. पुलिस ने इस मामले में डबल मर्डर की एफआईआर दर्ज की है साथ ही युवक की मौत के मामले में एक्सिडेंटल डेथ फाइल की है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक दिमागी तौर पर कुछ विशेष अवस्था में था.

इस घटना का एक चश्मदीद गवाह भी है. उनके घर में काम करने वाले आमोल ने बताया कि उसकी जान बाल-बाल बची है. क्योंकि, जब उसने शर्दुल को अपने पिता-दादा की जान लेते देखा तो बाथरूम में छिप गया. पुलिस ने बताया कि मिलिंद एक कार्पोरेट हाउस में मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर काम करते थे. जबकि दादा, सुरेश बीमार थे.

पुलिस के अनुसार मिलिंद अपनी पत्नी से अलग हो गए थे. उनकी पत्नी और बेटी घाटकोपर में रहते हैं. अधिकारियों को शक है कि दिमागी इलाज में जारी दवाओं का डोज उसने कम कर दिया था. बताया जा रहा है कि पिता ने खुद को बचाने की कोशिश भी की लेकिन शर्दुल ने पीछे से उनपर एक के बाद एक कई वार कर दिए.

इसके बाद उसने बिस्तर पर पड़े अपने दादा की भी चाकू मार कर हत्या कर दी. फिर वह बाल्कनी से कूद गया. यह देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पहले तो यह सिर्फ आत्महत्या का मामला लगा लेकिन बाद में डबल मर्डर का खुलासा हुआ. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और परिवार के करीबियों से पूछताछ हो रही है.

यह भी पढ़ें: 

20 साल की जूनियर का यौन शोषण कर रहा था BMC अधिकारी, गिरफ्तार

कोर्ट की सुरक्षा के बावजूद युवती की हत्या, पिता ने ही झूठे सम्मान में मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget