एक्सप्लोरर

20 साल की जूनियर का यौन शोषण कर रहा था BMC अधिकारी, गिरफ्तार

पुलिस ने एक यौन शोषण के मामले में बीएमसी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बीएमसी के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में असिस्टेंट हेड सुपरवाइजर के पद पर तैनात था

मुंबई: पुलिस ने एक यौन शोषण के मामले में बीएमसी के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बीएमसी के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में असिस्टेंट हेड सुपरवाइजर के पद पर तैनात था. उसपर अपने 20 साल की जूनियर के यौन शोषण का आरोप लगा है. विभाग ने भी उसे निलंबित कर दिया है.

बताया जा रहा है शिकायतकर्ता युवती ने एक माह पहले ही विभाग में काम शुरू किया था. उसकी रिपोर्टिंग आरोपी को ही थी. उनकी टीम मजदूरों को काम बांटती थी और उनका प्रबंधन देखती थी. पीड़िता ने शिकायत की है कि आरोपी उससे गंदी बातें करता था और उससे शारीरिक सबंध बनाने के लिए कहता था.

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है. इसकी गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच भी हो रही है. तीन महिला अधिकारियों की टीम को यह जांच सौंपी गई है. साथ ही स्थानीय थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है. जांच पूरी होने पर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया. स्थानीय अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. विभाग के कई लोगों से पुलिस इस मामले में बातचीत कर सकती है. साथ ही अन्य स्तर पर भी सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है.

इस घटना के बाद विभाग के लोग सकते में हैं. साथ ही शर्मसार भी. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलते ही इस मामले में कार्रवाई की गई है. भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में विभाग ने भी त्वरित कदम उठाया है.

यह भी पढ़ें : 

तेज रफ्तार मर्सडीज का शिकार बने युवक, एक की मौत दूसरा गंभीर

कोर्ट की सुरक्षा के बावजूद युवती की हत्या, पिता ने ही झूठे सम्मान में मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget