एक्सप्लोरर

मर्सिडीज ने स्कूटी को मारी टक्कर, चालक की मौके पर ही मौत

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर लगने से 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई. नाबालिग स्कूटी पर सवार था. पुलिस ने कहा कि यह हादसा कल रात करीब साढ़े दस बजे हुआ जब अतुल अरोड़ा अपने घर के पास एक आश्रम से धार्मिक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था.

उन्होंने कहा कि किशोर ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था और न ही उसके पास लर्नर लाइसेंस था. उसे फौरन एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीड़ित हवा में उछल गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई.

पुलिस के मुताबिक चश्मदीदों का दावा था कि कार हादसे के बाद स्कूटी को करीब सौ मीटर तक घसीटती हुई ले गई. कार का ड्राइवर ‘पीड़ित की मदद करने की परवाह किए बिना’ मौके से भाग गया.

चश्मदीदों ने मर्सिडीज कार होने का दावा कर रहे हैं लेकिन डीसीपी रिषि पाल ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने हालांकि कहा कि उन्हें घटनास्थल से लोगो और ग्रिल समेत कुछ एसेसरीज मिले हैं जिससे संकेत मिलता है कि स्कूटी को किसी महंगी गाड़ी ने टक्कर मारी थी. वे इलाके में सर्विस सेंटरों का दौरा कर रहे हैं और उनके मालिकों से पूछताछ कर रहे हैं कि क्या कोई मर्सिडीज कार मरम्मत के लिए उनके यहां आई थी.

पुलिस ने कहा कि उन्हें अब तक गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता नहीं चला है. चश्मदीदों ने कहा कि वो गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर पाए क्योंकि  पर उसकी गति काफी ज्यादा थी.

पुलिस ड्राइवर की पहचान करने के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. अतुल अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहता था. परिवार में उससे बड़ी दो बहनें भी हैं. पुलिस ने कहा कि उसने हाल ही में ग्यारहवीं के इम्तिहान पास किए थे और आज उसका 12वीं में पहला दिन होता. अतुल के पिता दिल्ली विकास प्राधिकरण में काम करते हैं जबकि उसकी मां एक शिक्षिका हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget