एक्सप्लोरर

शर्मनाक: रेप की शिकार नाबालिग को दोषी संग सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां पर एक कथित रेप की शिकार नाबालिग लड़की को दोषी के साथ घुमाया गया. इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया.

भोपाल: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां पर एक कथित रेप की शिकार नाबालिग लड़की को दोषी के साथ घुमाया गया. इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया.

रविवार को हुई इस घटना में रेप की शिकार नाबालिग और उसके दोषी को रस्सियों से बांधा गया. इसके बाद उन्हें गांव की गलियों में घुमाया गया. इसके साथ ही लोग वहां कुछ नारे भी लगा रहे थे. यह सब होने के बाद उसके पीटा भी गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई.

स्थानीय थाने में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत हंगामा किया गया. लोगों ने इस घटना पर काफी नाराजगी व्यक्त की. महिला को इंसाफ दिलाने के बजाय लोगों ने उसका तमाशा बना दिया.

आश्चर्य की बात यह है कि जो भीड़ नाबालिग पीड़िता को शर्मसार कर रही थी उसमें उसके घर वाले भी शामिल थे. पुलिस सबसे पूछताछ कर रही है. इस मामले में एक अलग एफआईआर भी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

इसके साथ ही 21 साल के रेप आरोपी पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में पोस्को एक्ट भी लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि जो लोग भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस कई अन्य लोगों से पूछताछ कर ही है.

घटना पर लोगों का कहना है कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि लोग इस तरह की हरकतें करते हैं और फिर उसका वीडियो भी बनाते हैं. हालांकि अगर वीडियो नहीं बनता को इस बारे में किसी को जानकारी ही नहीं मिल पाती.

यह भी पढ़ें: 

पुलिस वालों से ही ठग लिए डेढ़ करोड़, प्लॉट के नाम पर लगाया चूना

कस्टमर केयर समझ मिला डाला 'ठगों' का नंबर, महिला से हो गई 52 हजार की ठगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget