एक्सप्लोरर

पुलिस वालों से ही ठग लिए डेढ़ करोड़, प्लॉट के नाम पर लगाया चूना

एक शातिर ठग ने नवी मुंबई में पुलिस वालों को ही ठग लिया है. सिडको का प्लॉट दिलाने के नाम पर 13 पुलिस वालों से डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है

नवी मुंबई: एक शातिर ठग ने नवी मुंबई में पुलिस वालों को ही ठग लिया है. सिडको का प्लॉट दिलाने के नाम पर 13 पुलिस वालों से डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने सोसाइटी के अकाउंट में घपला कर पैसे निकाल लिए हैं. पुलिस को शक है कि इस तर्ज पर उसने कई अन्य लोगों को भी ठगा होगा.

पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें एक निजी बैंक का कर्मचारी भी शामिल है. अपनी शिकायत में एक कांस्टेबल ने कहा है कि सन 2017 में सिडको ने हाउसिंग सोसाइट बनाने के लिए सस्ते दामों में प्लॉट की घोषणा की थी और इसके लिए लॉटरी निकाली थी. इसके बाद वह किसी सचिन पवार से मिला जिसने 'सेटिंग' से प्लॉट दिलाने की बात कही.

इसके बाद शिकायतकर्ता ने उसमें पैसे भी लगा दिए. यही नहीं शिकायतकर्ता को देखकर अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पैसे दे दिए. आरोपी ठग ने कहा कि सोसाइटी बनाने के लिए कम से कम 25 लोगों की जरूरत होती है. इसके साथ ही एक निजी बैंक में शिकायतकर्ता को चीफ प्रमोटर बना कर खाता भी खोल दिया गया.

इसके बाद सभी सदस्यों से आरोपी ने खाते में एक लाख 35 हजार सिडको और एक लाख 25 हजार सि़डको मेंबर को देने की बात कही. इसके साथ ही यह भी कहा कि लॉटरी के दौरान उनके सोसाइटी का नाम सेटिंग से आगे आ जाएगा. हालांकि शिकायतकर्ता का दावा है कि लॉटरी ट्रांसपैरेंट थी और उनकी सोसाइटी चुन ली गई. इसके बाद कुछ गड़बड़ी बताकर आरोपी ने नया अकाउंट खोलने की बात कही.

कथित सोसाइटी के कई सदस्यों को गड़बड़ी की आशंका हुई. इस बीच धीरे-धीरे कई सारे चेक आरोपी ले चुका था. कई सारे भुगतान भी हुए थे लेकिन किसी का कोई नोटिफिकेशन शिकायतकर्ता के पास नहीं आया. जब उसने बैंक जाकर जानकारी ली तो सन्न रह गया. क्योंकि वहां उसके नाम के साथ जो मोबाइल नंबर था वह आरोपी का था.

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके 16 लाख रुपए ठग ने ले लिए साथ ही अन्य लोगों के भी पैसे लिए हैं. कुल 13 पुलिसकर्मियों के पैसों की जालसाजी हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही इस मामले में बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है जिसने कई लोगों को मूर्ख बनाया हो.

यह भी पढ़ें: 

कस्टमर केयर समझ मिला डाला 'ठगों' का नंबर, महिला से हो गई 52 हजार की ठगी

सीए ने कथित प्रेमिका को चाकू मार कर ली आत्महत्या, दो साल से थे संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget