एक्सप्लोरर

कई बड़े देशों से बेहतर है भारत का टीकाकरण अभियान, अब तक लगाई गईं कोरोना वैक्सीन की 31.50 करोड़ डोज

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को टीका लगाकर कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को रोका जा सके.

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अब तक 31.50 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. इसमें पहली और दूसरी डोज शामिल हैं. पिछले 24 घंटो में 61,19,169 वैक्सीन की डोज दी गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 26 जून सुबह 9 बजे तक 60 साल से ज्यादा उम्र के 6,70,95,979 लोगों को पहली और 2,29,35,996 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. यानी 60 साल से ज्यादा उम्र के 2,29,35,996 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं. 

60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए 1 मार्च से टीकाकरण शुरू किया गया था और करीब 4 महीने हो चुके हैं. लेकिन अब तक 9,00,31,975 वैक्सीन डोज दी जा चुकीं, जिसमें से सिर्फ 2,29,35,996 लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज़ मिल चुकी है. अभी भी 4,41,59,983 अभी दूसरी डोज बाकी है. आखिर ऐसा क्यों है?

जानकारों के मुताबिक इसके संभावित तीन कारण हो सकते हैं, पहला वैक्सीन को लेकर नई गाइडलाइन, जिसमें पहली और दूसरी डोज के बीच समय बढ़ाया गया है. दूसरी कुछ लोगों को दूसरी लहर में संक्रमित हुए और तीसरी वजह है वैक्सीन को लेकर भ्रम. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पूर्व निदेशक डॉ. एम सी मिश्रा के मुताबिक इसके मुख्य कारण दो-तीन हैं. पहला जिन लोगों ने मार्च अप्रैल में वैक्सीन ली उसके बाद नई गाइडलाइंस आई, जिसमें दूसरी डोज का समय बढ़ा दिया गया. दूसरा कारण है दूसरी लहर में कई लोग संक्रमित हुए और जिनको संक्रमण हुआ उनको दूसरी डोज तुरंत लेने की आवश्कयता नहीं है. ऐसी गाइडलाइंस आई, जिसमें वो तीन से छह महीने बाद दूसरी डोज ले सकते हैं. तीसरी वजह इसको लेकर लोगों में कुछ भ्रम अभी भी रह सकता है.

जिनको पहली डोज लगी है और दूसरी बाकी है, उसकी सबसे बड़ी वहज कोरोना की वैक्सीन कोवीशील्ड की दो डोज के बीच अंतर बढ़ाया जाना है. सबसे ज्यादा इसी वैक्सीन की डोज दी गई हैं. Cowin पोर्टल पर शनिवार 26 जून दोपहर साढ़ें तीन बजे तक के आंकड़ो के मुताबिक 27,38,85,435 कोवीशील्ड की डोज दी गई हैं, जबकि 3,71,89,542 कोवैक्सीन की डोज दी गई हैं.

26 जून सुबह 9 बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 31,50,45,926 वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं, जिसमें अब तक 25,98,34,772 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 5,52,11,154 लोगों कोरोना के टीके की दोनों डोज दी जा चुकी हैं. 

आंकड़ों पर एक नजर
- 1,01,83,459 हेल्थकेयर वर्कर्स को पहली और 71,75,222 हेल्थकेयर वर्कर्स को दूसरी डोज दी जा चुकी है. 
- वहीं 1,74,05,275 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज और 93,02,922 को दूसरी डोज दी गई हैं.  
- इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के 6,70,95,979 लोगों को पहली और 2,29,35,996 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं. 
- 45 से 59 साल की उम्र के 8,59,69,905 लोगों को पहली और 1,40,81,556 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है. 
- वहीं 18 से 44 साल के 7,91,80,154 लोगों को पहली और 17,15,458 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज मिल चुकी है.

कब शुरू हुआ था वैक्सीनेशन
देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी  को शुरू किया गया था और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था. कोरोना टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी, जिसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जिन्हें गंभीर बीमारी है उनका टीकाकरण शुरू हुआ था. वहीं 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को टीकाकरण शुरू किया गया था. 1 मई से 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था. जबकि 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत हुई थी.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने वैक्सीनेशन पर की समीक्षा बैठक, दिसंबर तक पूरे देश का टीकाकरण करने का दिया लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
Live: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पेपर लीक पर STF का गठन, DCP क्राइम ब्रांच करेंगे अगुवाई
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget